सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है. इस बीच अस्सी, दो दीवाने सहर में शाहिद कपूर की ओ रोमियो सहित कई नई फिल्में आ चुकी है लेकिन बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है और पांचवें हफ्ते में भी इस फिल्मों को बराबर की टक्कर दे रही है. इसी के साथ ये फिल्म अपने कुल कलेक्शन को हर दिन बढ़ाती जा रही है. चलिए यहां जानते हैं बॉर्डर 2 ने रिलीज के 34वें दिन कितनी कमाई की है?बॉर्डर 2 का 34वें दिन का कलेक्शन कितना रहा? अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में स्टार कास्ट की एक्टिंह से लेकर कहानी तक को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वॉर ड्रामा से इमोशनल जुड़ाव भी महसूस किया. इसी के साथ ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. यहां तक कि ये रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी ये सिनेमाघरों में ऑडियंस को खींचने में कामयाब हो रही है. हालांकि अब ये काफी कम कमाई कर रही है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीक में इसने 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे वीक में 6.6 करोड़ कमाए. इसके बाद पांचवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसका कलेक्शन 29वें दिन 30 लाख रुपये, 30वें दिन 55 लाख, 31वें दिन 70 लाख, 32वें दिन 30 लाख और 33वें दिन भी 30 लाख रुपये रहा.वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 की 34वें दिन की कमाई 17 लाख रुपये रही है.इसी के साथ बॉर्डर 2 के 34 दिनों का कुल कलेक्शन अब 326.67 करोड़ रुपये हो गया है.बॉर्डर 2 की 34वें दिन कितनी रही ऑक्यूपेंसीबता दें कि बुधवार, 25 फरवरी, 2026 को बॉर्डर 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.58% थी. इसने मॉर्निंग शो में 5.76%, दोपहर के शो में 7.39%, शाम के शो में 6.16% और नाइट शो में 7.02% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की. बॉर्डर 2 का अब होने वाला है पैकअपबॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और ये साल की बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज के 34 दिनों में 326.67 करोड की कमाई कर ली है. वहीं इसके 350 करोड़ी बनना अब नामुमकिन लग रहा है. दरअसल इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. जिसके बाद अब ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर पैकअप करने की तैयारी कर रही है. बॉर्डर 2 के बारे में बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 1997 की क्लट क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है.