ऐप्पल के आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के लॉन्च होने में अभी 6 महीनों से अधिक का समय बाकी है, लेकिन इनके फीचर्स से जुड़ी जानकारी धड़ाधड़ सामने आ रही है. अब एक ताजा लीक से पता चला है कि कंपनी सेल्फी कैमरा को अपडेट कर सकती है. आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 24MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो एकदम शानदार फोटो क्लिक कर सकेगा. साथ ही ऐप्पल इन मॉडल्स में डायनामिक आईलैंड को भी छोटा कर रही है. नए डायनामिक आईलैंड में TrueDepth सेंसर के साथ कैमरा होगा और 3D डॉट प्रोजेक्टर को डिस्प्ले के नीचे एक ट्रांसपेरेंट पैच से हाइड किया जाएगा.सेल्फी कैमरा पर फोकस कर रही है ऐप्पलऐप्पल ने कई सालों तक अपने आईफोन के फ्रंट में 12MP सेंसर दिया था. ऐप्पल ने आईफोन 11 सीरीज से 12MP फ्रंट कैमरा की शुरुआत की थी. आईफोन 14 सीरीज में इसमें ऑटोफोकस और फोटोनिक इंजन आदि जोड़ा गया, लेकिन कोई हार्डवेयर चेंज नहीं हुआ. पिछले साल आईफोन 17 सीरीज में कंपनी ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए 12MP लेंस को बदल दिया. आईफोन 17 सीरीज में नया 18MP का कैमरा जोड़ा गया, जो सेंटर स्टेज और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर को सपोर्ट करता है. यह अपग्रेड हिट साबित हुई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया.इस साल भी अपग्रेड की तैयारी में ऐप्पललीक की मानें तो ऐप्पल इस साल प्रो मॉडल्स में सेल्फी कैमरा बदल सकती है. आईफोन 18 प्रो में 24MP सेल्फी कैमरा मिलने के आसार हैं. बता दें कि अपकमिंग सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 18 प्रो मॉडल्स के रियर कैमरा को वेरिएबल अपर्चर के साथ लाया जाएगा. ऐप्पल पहली बार यह फीचर देने जा रही है. वेरिएबल अपर्चर को लाइट कंट्रोल करने के लिए यूज किया जाता है. इसकी मदद से आईफोन का कैमरा DSLR को टक्कर दे सकेगा. ये भी पढ़ें-Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई लॉन्च, धाकड़ फीचर्स के साथ जबरदस्त कैमरा सेटअप, लॉन्च ऑफर समेत देखें सारी डिटेल