IND vs ZIM live streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होने जा रहा है. मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो चुका है. हाल ही में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिसने टीम की लगातार जीत की लय तोड़ दी.अब टीम इंडिया को टूर्नामेंट में वापसी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज से करारी हार झेल चुकी है और वह भी जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी निर्णायक साबित हो सकता है.कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह सुपर-8 मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को खेला जाएगा. मैच का आयोजन चेन्नई के ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा.कहां देखें लाइव मैच?अगर आप इस अहम मुकाबले का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. यहां दर्शक लाइव स्कोर के साथ-साथ मैच की हर अपडेट भी देख सकेंगे.भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में दोनो टीमों की स्क्वाडभारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल.जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा.