Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप

Wait 5 sec.

होली का त्योहार नजदीक आ चुका है. गली-मोहल्लों में अबीर-गुलाल की खुशबू फैलने लगी है, बच्चे और बड़े रंगों की खरीदारी में जुटे हैं, और बाजारों में होली के गीत गूंजने लगे हैं. होली का असली मजा तो रंगों के साथ मस्ती में है, लेकिन कुछ लोग रंगों से थोड़ा डरते हैं. वजह ये होती है कि हो सकता है रंग स्किन पर ज्यादा देर तक लगे रहे, चेहरे या बालों पर दाग-धब्बे पड़ जाएं, या स्किन और बालों को नुकसान हो. अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं जो रंगों से दूर भागते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे में आइए आज हम आपको कुछ आसान और असरदार नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से आप बेफिक्र होकर होली खेल सकते है. होली खेलने के बाद जल्दी रंग साफ करने के आसान तरीके1. होली खेलने से पहले सुरक्षा परत - होली खेलने से पहले पूरे चेहरे, हाथों और शरीर पर अच्छी तरह तेल लगाएं. तेल स्किन पर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे रंग सीधे त्वचा में नहीं घुसता. अगर संभव हो तो बालों में भी तेल लगाएं. इससे रंग बालों में नहीं जमेगा और धोने में आसानी होगी. ये सबसे आसान और असरदार तरीका है कि होली खेलने के बाद रंग आसानी से हट जाए और त्वचा को नुकसान न पहुंचे. 2. होली के बाद दही-नींबू का तरीका - होली खेलने के बाद अगर रंग लगे रह गया है तो दही और नींबू का मिश्रण सबसे बढ़िया उपाय है. एक कटोरी में दही लें और उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं, इसे अच्छे से फेंटकर चेहरे और शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं, 5–10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. दही त्वचा को ठंडक और नमी देता है. नींबू दाग-धब्बे हल्का करता है. इसके बाद फेस वॉश या क्रीम लगाएं, त्वचा साफ और निखरी नजर आएगी. अगर सिर में रंग लग गया हो, तो दही सीधे जड़ों में लगाएं और थोड़ी देर रहने दें फिर हल्के शैम्पू से धो लें. रंग आसानी से निकल जाएगा और बाल मुलायम रहेंगे. 3. बेसन और हल्दी वाला देसी उबटन - अगर रंग चेहरे पर पक्का चढ़ गया है, तो उबटन सबसे असरदार उपाय है.सबसे पहले नारियल तेल या सरसों का तेल लगाकर हल्का मसाज करें. 10 मिनट तेल लगाकर छोड़ दें. अब उबटन बनाएं. 3 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच नींबू का रस, इसे मिलाकर पेस्ट तैयार करें. उबटन चेहरे और हाथों पर लगाएं  और थोड़ी देर छोड़ दें फिर नींबू के छिलके से हल्का रगड़ें, ठंडे पानी से धो लें. अगर रंग अभी भी रहता है, तो दोबारा उबटन अप्लाई करें. 4. बेसन और तेल वाला उबटन – अगर आप नींबू का उबटन यूज नहीं करना चाहते, तो ये तरीका भी आसान और असरदार है. बेसन में कच्चा दूध, सरसों का तेल और हल्दी मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. जब उबटन सूख जाए, हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. रंग आसानी से छूट जाता है, टैनिंग भी दूर होती है. यह भी पढ़ें - Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान