पाकिस्तानी बल्लेबाज का गंभीर पर बेतूका बयान, कहा- राजनीति में असफल रहे अब टीम में कर रहे पॉलिटिक्स, कुलदीप यादव पर बड़ा दावा

Wait 5 sec.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. खासकर स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की गैरमौजूदगी ने फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने एक बड़ा दावा करके विवाद को और हवा दे दी है.पाकिस्तानी शो में किया गया सनसनीखेज दावाएक पाकिस्तानी टीवी शो में बातचीत के दौरान अहमद शहजाद ने कहा कि कुलदीप यादव को टीम से बाहर करने की वजह उनका खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ कथित अनबन हो सकती है. शहजाद के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया. हालांकि, इस दावे की अभी तक भारतीय टीम या मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.पाकिस्तान मैच के बाद से नहीं मिला मौकाटी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव ने तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया था. इसके बावजूद उन्हें अगले मुकाबलों में टीम से बाहर रखा गया. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया, जहां भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस फैसले के बाद कई पूर्व क्रिकेटर और विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि इतने अहम टूर्नामेंट में अनुभवी स्पिनर को क्यों नजरअंदाज किया गया.कोच पर भी उठे सवालशहजाद ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि टीम के अंदर का माहौल सही नहीं दिख रहा है. उनका मानना है कि टीम में किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए. गंभीर पहले राजनीति में उतर चुके है और असफल रहे. अब वह वही राजनीति टीम के अंदर भी लेकर आ रहे है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिल सकता है मौकाअब भारत को सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच बेहद अहम है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में वापस मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट के लिए अब सही संयोजन चुनना जरूरी हो गया है, क्योंकि एक और हार भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में टीम संयोजन में क्या बदलाव किए जाते हैं.