Instagram पर बच्चों की सेफ्टी खतरे में? Meta के सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा, हर 5 में से 1 बच्चों को दिख रहा ऐसा कंटेंट

Wait 5 sec.

Instagram: हाल ही में सामने आए एक कानूनी दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है कि 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के करीब 19 प्रतिशत इंस्टाग्राम यूजर्स ने ऐसे नग्न या अश्लील कंटेंट दिखे जिन्हें वे देखना नहीं चाहते थे. यह तथ्य एक संघीय मुकदमे के तहत सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में सामने आया जिसकी सुनवाई California में चल रही है. इन दस्तावेजों में मार्च 2025 में इंस्टाग्राम प्रमुख Adam Mosseri की गवाही के अंश भी शामिल हैं.कंपनी का पक्षगवाही के दौरान Mosseri ने कहा कि कंपनी आम तौर पर इस तरह के सर्वे के नतीजों को सार्वजनिक नहीं करती. उन्होंने यह भी माना कि यूजर्स द्वारा खुद दी गई जानकारी पर आधारित सर्वे कई बार पूरी तरह सटीक नहीं होते.इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी Meta पर पहले से ही यह आरोप लगते रहे हैं कि उसके प्लेटफॉर्म युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. अमेरिका में कंपनी के खिलाफ हजारों मुकदमे दायर हैं जिनमें आरोप है कि उसके प्रोडक्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे युवाओं को ज्यादा समय तक बांधे रखें.डेटा कहां से आया?कंपनी के प्रवक्ता Andy Stone के अनुसार, यह आंकड़ा पोस्ट की सीधी समीक्षा से नहीं बल्कि यूजर्स के अनुभवों पर आधारित सर्वे से लिया गया है. यानी किशोरों ने खुद बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री दिखी.Meta ने 2025 के अंत में यह भी घोषणा की थी कि वह नग्नता या स्पष्ट यौन गतिविधि वाले फोटो और वीडियो हटाएगी, चाहे वे AI से तैयार किए गए हों. हालांकि चिकित्सा या शैक्षणिक संदर्भों में कुछ अपवाद रखे जा सकते हैं.मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएंउसी गवाही में यह भी सामने आया कि लगभग 8 प्रतिशत किशोर यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर किसी को खुद को नुकसान पहुंचाते हुए या ऐसा करने की धमकी देते देखा. यह आंकड़ा सोशल मीडिया और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध पर गंभीर सवाल खड़े करता है.Mosseri ने यह भी कहा कि अधिकतर आपत्तिजनक सामग्री निजी संदेशों के जरिए साझा की जाती है. ऐसे में कंपनी को कंटेंट की निगरानी और यूजर्स की निजता के बीच संतुलन बनाना पड़ता है, क्योंकि कई लोग नहीं चाहते कि उनके निजी संदेशों को पढ़ा जाए.यह भी पढ़ें:फोन में 4G, LTE या 5G? गलत नेटवर्क मोड खा रहा है बैटरी और स्पीड, आज ही चुनें सही सेटिंग