पिछले महीने जब अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की बात कही तो उनके करोड़ों चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था. ‘तुम ही हो’ और ‘चन्ना मेरेया’ जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत के इस फैसले से हर कोई उदास हो गया था. लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नई पोस्ट शेयर की है जिसे देखकर फैंस के बीच फिर से उम्मीद जाग गई है. लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वो अपने फैसले पर दोबारा सोच रहे हैं.फैंस के नाम खास मैसेजअरिजीत ने अपनी पोस्ट की शुरुआत बहुत ही सादगी और प्यार भरे अंदाज में की थी. उन्होंने लिखा कि ये मैसेज सिर्फ उनके लिए है जो उन्हें सुनते है. और अगर कोई उन्हें नहीं सुनता तो वो इसे स्किप कर सकता है. आगे उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा और लिखा कि इस दुनिया में उन्हें जितना प्यार मिला है वो उसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे. उनकी ये बातें पढ़कर साफ लगा कि वो अपने फैंस से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं.नए गाने नहीं लेकिन आवाज रहेगी बरकरारउन्होंने साफ किया कि भले ही उन्होंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है लेकिन उनके पास पहले से रिकॉर्ड किए हुए कई गाने पेंडिंग हैं. ये गाने धीरे-धीरे रिलीज होंगे और इस साल ही नहीं बल्कि अगले साल तक भी आते रहेंगे. यानी भले ही वो अभी नए प्रोजेक्ट साइन न करें लेकिन उनकी आवाज आने वाले समय में सुनाई देती रहेगी. This message is just for my listeners please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request. Hello beautiful people! ❤️I just want to tell you all that I love you. Thank you so much for your kindness in this ruthless world.Although I have…— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026‘कौन जाने आगे क्या होगा’ से बढ़ा सस्पेंसपोस्ट में उन्होंने सेहत का ख्याल रखने, ध्यान लगाने और सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहने की सलाह भी दी है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी लाइन की हो रही है जिसमें उन्होंने लिखा की 'कौन जाने आगे क्या होगा.' बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.फैंस का मानना है कि शायद उन्होंने भविष्य के लिए दरवाजा खुला छोड़ा है. कई लोग कह रहे हैं कि अगर हालात बदले या उनका मन बदला तो वो फिर से माइक संभाल सकते हैं.किया था चौंकाने वाला ऐलानबता दें कि 28 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए फिल्मों के लिए गाना छोड़ने की घोषणा की थी. कहा गया कि वो थकान, मानसिक शांति और निजी कारणों की वजह से ये फैसला ले रहे हैं. उस समय फैंस को लगा था कि अब उनकी आवाज बड़े पर्दे पर नहीं सुनाई देगी. लेकिन अब उनकी नई पोस्ट ने उम्मीद जगा दी है. फिलहाल तो उनके पास मौजूद गानों की लंबी लिस्ट ही फैंस को खुश रखने के लिए काफी है.