रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था. अब इसका अगला पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अगले महीने रिलीज होने वाला है लेकिन अभी तक पहले पार्ट का ही जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को लेकर चर्चा अभी भी थमी नहीं है. इसी बीच वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी फिल्म देखी और अपना रिव्यू शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.शत्रुघ्न सिन्हा ने की जमकर तारीफफिल्म देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने X अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखा है. उन्होंने शुरुआत ही ‘वाह’ से की थी. और बताया था कि अभी-अभी उन्होंने सबसे चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ देखी है. कुछ लोगों द्वारा इसे ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ कहे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि फिल्म तो फिल्म होती है. उनके मुताबिक ये एक शानदार, दिलचस्प और पूरी ईमानदारी से बनाई गई फिल्म है. उन्होंने बैंकॉक थाईलैंड में तैयार किए गए सेट्स की भी तारीफ की जिन्हें फिल्म में पाकिस्तान के तौर पर दिखाया गया है.टेक्निकल साइड ने भी किया इंप्रेसशत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के तकनीकी पक्ष की भी खुलकर सराहना की है. उन्होंने एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी और हर सीन की बारीकी से की गई मेहनत की तारीफ की है. उनका कहना था कि इतनी टैलेंटेड कास्ट और क्रू की वजह से फिल्म का हर फ्रेम खास बन पाया है. उन्होंने माना कि फिल्म को बड़े स्तर पर और पूरी तैयारी के साथ बनाया गया है जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है.Wow! Just happened to see the most talked about film an absolute masterpiece 'Dhurandhar'. What 'propaganda' film??? A film is a film is a film. It's a great film, gripping interesting & full of entertainment, made with sincerity. The sets too have been created beautifully in…— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 25, 2026रणवीर से लेकर अक्षय खन्ना तक की तारीफएक्टर ने फिल्म के कलाकारों की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि रणवीर सिंह इस रोल में पूरी तरह फिट बैठे हैं. संजय दत्त को कमाल का एक्टर बताया है. वहीं अक्षय खन्ना की एक्टिंग को असाधारण कहा है उन्होंने. उन्होंने कहा कि अक्षय ने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है. निर्देशक आदित्य धर की भी तारीफ करते हुए उन्हें कुशल और विजनरी डायरेक्टर बताया है. राकेश बेदी की परफॉर्मेंस को उन्होंने खास तौर पर सराहा और कहा कि जिस तरह उन्होंने किरदार निभाया है वो काबिल-ए-तारीफ है.संगीत और कैमियो ने बढ़ाया फिल्म का मजाशत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के गानों और कोरियोग्राफी की भी तारीफ की है. खासकर ‘शरारत’ और ‘इश्क जलकर-कारवां’ जैसे गानों को उन्होंने डांस करने पर मजबूर करने वाला बताया है. साथ ही सौम्या टंडन के कैमियो रोल की भी सराहना की है. आखिर में उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव है और ऐसी फिल्मों पर भारतीय सिनेमा को गर्व होना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट का अंत ‘भारतीय सिनेमा जिंदाबाद, जय हिंद.’ के साथ किया था.