सलमान आगा की पत्नी और बेटे को गालियां, पाकिस्तानियों ने हद पार की, करना पड़ा सोशल मीडिया पोस्ट

Wait 5 sec.

बीते मंगलवार इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को 2 विकेट की करीबी हार का सामना करना पड़ा. हैरी ब्रूक की 100 रनों की शतकीय पारी के आगे पाक टीम चित्त हो गई, जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में जाने की राह बहुत मुश्किल नजर आने लगी है. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के विरुद्ध बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान दूसरी टीमों पर निर्भर है और टीम के इस प्रदर्शन के लिए कप्तान सलमान आगा को ट्रोल किया जा रहा है. लोगों ने सलमान के परिवार तक को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इस पर पाक कप्तान की पत्नी सबा मंजर को सामने आना पड़ा है.पाकिस्तान के मैच हारने के बाद सबा मंजर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उन लोगों को सख्त संदेश दिया, जो उन्हें और उनके बेटे को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे थे. इंस्टाग्राम पर सबा मंजर ने लिखा, "मुझे या मेरे बेटे को गालियां देने से आप वर्ल्ड कप नहीं जीत जाओगे, पाकिस्तानी फैंस." पाक फैंस के इस तरह के बर्ताव की कई पूर्व क्रिकेटर भी आलोचना कर चुके हैं.#Pakistan cricket captain Salman Ali Agha’s family faces online abuse after the heartbreaking World Cup defeat. His wife revealed the ordeal on Instagram, urging respect and empathy. #PakistanCricket #T20WorldCup2026 #SalmanAliAgha #PAKvsENG pic.twitter.com/OZK0TvaYtY— VidyutVyom (@VidyutVyom) February 25, 2026हैरी ब्रूक पड़े थे पाकिस्तान पर भारीपाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने आई इंग्लैंड टीम के लिए फिल साल्ट, जोस बटलर जैसे धुरंधर बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे. एक समय पाकिस्तान टीम ने मैच पर अच्छी पकड़ भी बना ली थी, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पूरे मैच का रुख ही पलट दिया. अंत में इंग्लैंड 2 विकेट से विजयी रही.क्या पाकिस्तान हो गया बाहर?सुपर-8 स्टेज में 2 मैचों के बाद पाकिस्तान का सिर्फ एक अंक है और उसका सिर्फ एक मैच बचा है, जो उसे 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलना है. अभी भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनी हुई है. पाकिस्तान को अब श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने अगले दोनों मैच ना जीत पाए.यह भी पढ़ें:The Hundred: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- 'राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं...'