Watch: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लड़ाई! खुलेआम हाथापाई की आई नौबत; होश उड़ा देगा स्टेडियम का वीडियो

Wait 5 sec.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में पाकिस्तान की हालत काफी खस्ता दिख रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला मुकाबला बारिश का कारण रद्द हो गया, जिससे सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को सिर्फ 1 पॉइंट मिल सका. फिर सुपर-8 के दूसरे मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खुलेआम लड़ाई हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्टैंड्स के अंदर पाकिस्तान और इंग्लैंड के दर्शक आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पिछली रात यानी 24 फरवरी, मंगलवार का है जब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जमकर हुई लड़ाईदेखा जा सकता है कि पहले इंग्लैंड और पाकस्तान के दर्शकों के बीच बहस होती है. धीरे-धीरे यह बहस हाथापाई का रूप लेने लगती है. फिर वहां मौजूद बाकी दर्शक दोनों को अलग करते हैं और फिर कहीं जाकर बात खत्म होती है. वीडियो में देख जा सकता है कि दोनों के बीच में आकर बात खत्म करने वाले लोग श्रीलंका की जर्सी में होते हैं. A heated argument between an England and a Pakistan fan last night. pic.twitter.com/fqoQqTgQDv— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 25, 2026इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ हारा हुआ मैच जीतागौरतलब है कि मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 164/9 रन बोर्ड पर लगाए. इस दौरान टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे साहिबजादा फरहान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन स्कोर किए. हालांकि इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. फिर रन चेज के लिए उतरी इंग्लैंड ने सिर्फ 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से लगा पाकिस्तान आसानी से मुकाबला जीत लेगा. लेकिन फिर इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक पाकिस्तान के लिए 'आउट ऑफ सिलेबस' के जैसे आए और उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए. ब्रूक के इस शतक की बदौलत इंग्लैंड वे हारा हुआ मैच 19.1 ओवर में 2 विकेट से अपने नाम कर लिया.  यह भी पढ़ें: The Hundred: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- 'राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं...'