अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसीं 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से मांगी मदद

Wait 5 sec.

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल हो गई है. ऐसे में दुबई एयरपोर्ट पर कई पैसेंजर फंस गए हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान फिलहाल दुबई में हैं और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है.सोनल चौहान दुबई में फंसीउन्होंने शनिवार को इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा. जन्नत फेम एक्ट्रेस ने लिखा, 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे टेंशन के बीच फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इंडिया लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है. मैं सुरक्षित घर वापस आने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं. मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए बहुत आभारी रहूंगी.'बता दें कि डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को भी ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस अफरा-तफरा की एक झलक दिखाई. उन्होंने लिखा- अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं.फिल्म जन्नत से मिली सोनल चौहान को पहचान एक्ट्रेस सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म मिर्जापुर में नजर आएंगी. सोनल को पहचान 2008 में फिल्म जन्नत से मिली थी. ये उनकी पहली फिल्म थी और वो रातों-रात स्टार बन गई थीं. इसके बाद वो तेलुगू फिल्म रेनबो में दिखीं. उन्होंने कई कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्में भी की हैं.एक्ट्रेस ने पहला सितारा, लिजेंड, 3जी, बुड्ढा होगा तेरा बाप, साइज जीरो, रूलर, पलटन, डिक्टेटर, द पावर, द घोस्ट, आदिपुरुष जैसी फिल्में की हैं. आदिपुरुष में वो मंदोदरी के रोल में थीं. पिछली बार उन्हें फिल्म दर्द में देखा गया. इस फिल्म में वो फातिमा के रोल में नजर आईं. ये उनकी पहली बांग्लादेशी और बंगाली फिल्म थी. सोनल ने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं. उनके म्यूजिक वीडियोज फुरसत, कुछ नहीं, मेरे आस पास, समझो ना कुछ तो समझो ना काफी चर्चा में रहे.