शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को फैंस ने पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कलेक्शन किया. अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.ओ रोमियो का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी तक ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने शनिवार को 1.30 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 64 करोड़ हो गया है. फिल्म को शनिवार को ओवरऑल 14.37 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में फिल्म को 8.23 परसेंट, दोपहर में 17.06 परसेंट, शाम के शोज में 13.66 परसेंट और नाइट शो में 18.52 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.बता दें कि फिल्म ने 8.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 3.1 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ का बिजनेस किया.आठवें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म ने 3.4 करोड़, दसवें दिन 3.15 करोड़, 11वें दिन 1.6 करोड़, 12वें दिन दिन 1.6 करोड़, 13वें दिन 1.25 करोड़ और 14वें दिन 1.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 14.45 करोड़ कमाए. फिल्म ने 15वें दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया.इस एक्शन रोमांटिक फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. वहीं तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने बहुत पसंद किया था. इसके गाने भी छाए रहे. शाहिद कपूर का डांस पसंद किया गया.