होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों और खुशियों को मनाने का मौका भी होता है. जब घर में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हों, तो त्योहार की रौनक अपने आप दोगुनी हो जाती है. साल 2026 की होली कुछ बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस बार वे अपने नन्हे-मुन्नों के साथ पहली बार रंगों का यह पर्व मनाएंगे. फिल्म इंडस्ट्री में हर साल होली की धूम रहती है, लेकिन जिन घरों में बच्चों का जन्म हुआ है, वहां इस बार की होली और भी यादगार बनने वाली है. View this post on Instagram A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डाएक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्डा ने 19 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे नीर का स्वागत किया था. दिवाली के समय आई इस खुशखबरी ने उनके घर को रोशनी से भर दिया था. अब नीर के साथ उनकी यह पहली होली है. View this post on Instagram A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)कैटरीना कैफ और विक्की कौशलकैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए भी यह होली खास है. 7 नवंबर 2025 को दोनों माता-पिता बने थे और बेटे के जन्म के बाद यह उनकी पहली होली है. अब तक दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस खास मौके की एक झलक जरूर देखने को मिलेगी. View this post on Instagram A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)राजकुमार राव और पत्रलेखाराजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को बेटी पार्वती का स्वागत किया था. शादी की चौथी सालगिरह के साथ मिली यह खुशखबरी उनके लिए बेहद खास थी. अब बिटिया के साथ उनकी पहली होली होगी. View this post on Instagram A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)आथिया शेट्टी और केएल राहुलआथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर भी इस साल रंगों की बहार है. 24 मार्च 2025 को उनकी बेटी इवारा का जन्म हुआ था. इवारा नाम का मतलब है 'ईश्वर का उपहार', और वह उनके जीवन में खुशियों का तोहफा बनकर आई है. शादी के दो साल बाद माता-पिता बने इस कपल के लिए यह पहली होली बेहद खास होने वाली है. View this post on Instagram A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)जहिर खान और सागरिका घाटगेजहिर खान और सागरिका घाटगे भी अपने बेटे फतेह सिंह खान के साथ पहली होली मनाएंगे. 16 अप्रैल 2025 को बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हुआ. शादी के आठ साल बाद मिली इस खुशी ने उनके जीवन में नया रंग भर दिया है. View this post on Instagram A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)रामचरण और उपासना कामीनेनीसाउथ सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामीनेनी के घर तो इस बार डबल सेलिब्रेशन होगा. 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई. पहले से एक बेटी के माता-पिता रहे इस कपल के लिए तीन बच्चों के साथ पहली होली यादगार बनने वाली है.