सैमसंग ने पिछले साल Galaxy S25 Edge के साथ पतले फोन लॉन्च करने की शुरुआत की थी. ऐप्पल ने भी सितंबर में iPhone Air को लॉन्च किया था. अब दूसरी कंपनियां भी अपने फोन को पतला बनाने पर काम कर रही हैं, लेकिन सैमसंग और ऐप्पल दोनों के लिए ही पतले फोन कामयाब नहीं हुए. कम बिक्री के बावजूद ऐप्पल ने इस साल iPhone Air का नेक्स्ट जनरेशन वेरिएंट iPhone Air 2 लाने की योजना बनाई है, लेकिन सैमसंग ने हाथ खड़े कर दिए हैं. आइए पतले फोन को लेकर सैमसंग की प्लानिंग के बारे में जानते हैं.क्या iPhone Air 2 को टक्कर देने के लिए नया फोन लाएगी सैमसंग?मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग Galaxy S25 Edge का नेक्स्ट जनरेशन वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी. सैमसंग मोबाइल एक्सपीरियंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वोन जून चोई नए ब्लूमबर्ग को बताया कि Galaxy S25 Edge की बिक्री दूसरे मॉडल के मुकाबले कम रही थी. उनका मानना है कि छोटे बैटरी पैक के कारण लोगों ने इस फोन को पसंद नहीं किया और इसकी बिक्री कम रही. चोई ने बताया कि लोगों की अलग-अलग जरूरतें और पसंद हो सकती है. S25 Edge की बिक्री बताती है कि पतला फोन सभी को पसंद नहीं आता है. अभी सैमसंग ने इस बारे में विचार नहीं किया है कि Galaxy S26 Edge को लाया जाएगा या नहीं.ट्राईफोल्ड फोन को लेकर भी कंपनी दुविधा मेंसैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपना पहला ट्राईफोल्ड फोन Galaxy TriFold लॉन्च किया था. इसमें दक्षिण कोरिया और अमेरिका समेत चुनिंदा मार्केट में ही उतारा गया है. सैमसंग की वेबसाइट पर यह फोन तुरंत सोल्ड आउट हो जाता है, लेकिन कंपनी इसे लेकर दुविधा में है. लगभग 2.6 लाख रुपये की कीमत वाले इस फोन का सेकंड जनरेशन वेरिएंट लाने को लेकर अभी सैमसंग पूरी तरह स्योर नहीं है. चोई ने कहा कि ट्राईफोल्ड को एक नई कैटेगरी क्रिएट करने के लिए लाया गया था. अब कंपनी इस पर विचार कर रही है कि इसका नया मॉडल लाना चाहिए या नहीं. अभी तक इस पर कोई डिसीजन नहीं लिया गया है.ये भी पढ़ें-चाइनीज कंपनियों की खैर नहीं! बैटरी को लेकर सैमसंग ने कर ली बड़ी तैयारी, फोन को नहीं पड़ेगी पावर बैंक की जरूरत