The Kerala Story 2 Day 2: दूसरे दिन 'द केरला स्टोरी 2' की कमाई में 520 परसेंट का जंप, बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया

Wait 5 sec.

द केरला स्टोरी 2 थिएटर में लगी है और दूसरे दिन फिल्म ने धमाका कर दिया है. फिल्म ने तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं द केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है.दूसरे दिन द केरला स्टोरी ने की इतनी कमाईSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.40 करोड़ हो गया है. फिल्मने पहले दिन 75 लाख की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 520 परसेंट का जंप देखने को मिला है. दूसरे दिन द केरला स्टोरी को 12.2 परसेंट हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में 6.45 परसेंट, दोपहर के शो में 11.88 परसेंट, शाम के शो में 11.42 परसेंट और नाइट शो में 19.05 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दिल्ली एनसीआर में फिल्म के 806 शोज में 10.25 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं मुंबई में 770 शोज में 14.75 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.केरला स्टोरी को मिला ऐसा रिस्पॉन्सफिल्म का फुटफॉल और बॉक्स ऑफिस नंबर पहले पार्ट द केरला स्टोरी से कम है. द केरला स्टोरी 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्दीकी इदनानी और सोनिया बलानी जैसी एक्ट्रेसेस थीं. फिल्म काफी विवादों में थीं. द केरला स्टोरी ने 8.03 करोड़ का कलेक्शन किया था ओपनिंग डे पर. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 11 करोड़ कमाए. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई की थी. द केरला स्टोरी ने 302 करोड़ कमाए थे.वहीं द केरला स्टोरी 2 भी काफी विवादों में घिरी रही. फिल्म की रिलीज को बैन करने की भी मांग की गई थी. फिल्म की रिलीज डिले भी हुई. इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म में उल्का गुप्तता, अदिती भाटिया और ऐशवर्या ओझा जैसी एक्ट्रेस नजर आईं. फिल्म अपने कंटेंट को लेकर विवादों में हैं. इस फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो दूसरे धर्म में शादी करती हैं. शादी के बाद वो मुश्किलों में घिर जाती हैं.