सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई

Wait 5 sec.

T20 World Cup Semi Final Teams List: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चारों सेमीफाइनल टीमें सामने आ गई हैं. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने 97 रनों की यादगार पारी खेल, टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक ले जाने का काम किया. भारत चौथा देश है, जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. यहां जान लीजिए भारत के अलावा किन तीन टीमों ने अंतिम-4 में प्रवेश पाया है और सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे.ये रहे चारों सेमीफाइनलिस्ट- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंडभारत से पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी. सुपर-8 के पहले ग्रुप से भारत और दक्षिण अफ्रीका, वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है.दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर प्रवेश पाया. इनमें न्यूजीलैंड की अंतिम-4 में एंट्री तब हुई, जब पाकिस्तान सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 65 रन या उससे ज्यादा अंतर से नहीं हरा पाया था.भारत का किसके साथ मैच?2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.पहला सेमीफाइनल - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - 4 मार्च (कोलकाता)दूसरा सेमीफाइनल - भारत बनाम इंग्लैंड - 5 मार्च (मुंबई)दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेंगी. फाइनल मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत के पास इतिहास रचने का मौका होगा, क्योंकि अब तक के इतिहास में किसी भी टीम ने लगातार 2 बार्र टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है.यह भी पढ़ें:'पता नहीं घर कब लौटेंगे...', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट