US Israel Iran War: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. वर्ल्ड कप के अंतिम मुकाबले में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी. उसके बाद जिम्बाब्वे को अपने घर लौटना है, लेकिन मिडल-ईस्ट के खराब हालातों को देखते हुए जिम्बाब्वे की टीम भारत में फंसी हुई है.अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई एयर स्ट्राइक और उसके जवाब में ईरान ने भी गल्फ में मौजूद अमेरिकी सेना पर जवाबी हमला किया. इस जद्दोजहद ने दुबई और मिडल-ईस्ट के अन्य देशों में हवाई यात्रा को प्रभावित किया है. जिम्बाब्वे को भी दुबई वाले क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरते हुए घर लौटना था.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद जिम्बाब्वे के कोच जस्टिन सिमंस ने कहा, "तुम अब भी मानते हो कि सबका ध्यान मैच पर है. मैच तो बाद की बात है. सब जानते हैं कि उन्हें घर जाना है, कब घर जाएंगे, कैसे घर जाएंगे, टीम के अंदर ऐसी बातें चल रही हैं. यात्रा संबंधी विषय पर कोई स्पष्टता नहीं है."कोच सिमंस ने बताया कि जिम्बाब्वे की टीम तीन अलग-अलग जत्थों में रवाना होने वाली थी, लेकिन घर कब और कैसे लौटेंगे अभी इसको लेकर कुछ भी स्पष्टता नहीं मिली है. टीम के एक खिलाड़ी, ग्रीम क्रीमर तो दुबई में ही रहते हैं. जिम्बाब्वे की टीम और उसके फैंस इथियोपिया की राजधानी अड्डिस अबाबा से होते हुए जिम्बाब्वे जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं.आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भी उसी रास्ते से घर लौटना है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका अभी कुछ दिन और भारत में ही ठहरने वाली है. क्योंकि वह सेमीफाइनल में जा चुकी है और फाइनल में पहुंचती है तो दक्षिण अफ्रीका लगभग एक सप्ताह के बाद घर लौटेगी.यह भी पढ़ें:IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज