Child Height Growth Tips: 6 फुट से कम नहीं रहेगी आपके लाडले की लंबाई, आज से ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

Wait 5 sec.

 How To Increase Child Height: क्या आप जानते हैं कि बच्चे का विकास जन्म के तुरंत बाद ही शुरू हो जाता है? रिसर्च बताती है कि लड़कियां लगभग 19 साल की उम्र तक अपनी पूरी लंबाई पा लेती हैं, जबकि लड़कों की हाइट 25 साल तक बढ़ सकती है. यानी बचपन और किशोरावस्था का समय कद बढ़ाने के लिए बेहद अहम होता है.  जब बच्चा तेजी से बढ़ रहा होता है, तब उसकी हड्डियां लंबाई में बढ़ती रहती हैं. यह प्रक्रिया प्यूबर्टी तक जारी रहती है. इसके बाद हड्डियों के सिरों पर मौजूद ग्रोथ प्लेट्स आपस में जुड़ जाती हैं और लंबाई बढ़ना रुक जाता है. बच्चों की हाइट का साइंस क्या कहता है?हमारी लंबाई तय करने में पिट्यूटरी ग्लैंड की बड़ी भूमिका होती है. यही ग्रंथि ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन बनाती है, जो शरीर की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है. सही न्यूट्रिशन मिलने पर यह हार्मोन बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे बच्चे को उसकी पूरी संभावित हाइट मिल सकती है. अब सवाल है कि ऐसा क्या खिलाएं जिससे बच्चे की ग्रोथ बेहतर हो? mypuravida की रिपोर्ट के अनुसार, आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आज से ही बच्चे की डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा.अंडाप्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और राइबोफ्लेविन से भरपूर अंडा ग्रोथ के लिए बेहतरीन है. इसे उबालकर, ऑमलेट या भुर्जी के रूप में आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है. चिकनउबला या ग्रिल्ड चिकन बच्चों के लिए हाई-प्रोटीन विकल्प है, जो मांसपेशियों और हड्डियों के विकास में मदद करता है. रेड मीटरेड मीट पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को जरूरी प्रोटीन देता है, जो लंबाई बढ़ाने में सहायक है.दूधदूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.दहीविटामिन D और कैल्शियम से भरपूर दही हड्डियों के लिए फायदेमंद है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेशन को मजबूत रखते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है.फलमौसमी फल विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं. खासकर विटामिन C और A वाले फल जैसे पपीता, संतरा, तरबूज, आम, सेब और खुबानी बच्चों की ग्रोथ में मदद करते हैं.हरी पत्तेदार सब्जियांपालक, ब्रोकली, गाजर, चुकंदर, बीन्स और फूलगोभी जैसी सब्जियां शरीर को जरूरी पोषण देती हैं. रंग-बिरंगी सब्जियों से भरी थाली बच्चे की ग्रोथ को सपोर्ट करती है.नट्स और बीजबादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज जैसे विकल्प जिंक, हेल्दी फैट और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं. जिंक बच्चे की ग्रोथ में खास भूमिका निभाता है. सोयासोया प्रोटीन, फोलेट, विटामिन और फाइबर का अच्छा सोर्स है. शाकाहारी बच्चों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है.टोफूसोयाबीन से बना टोफू आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है. यह ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी फूड है.साबुत अनाजहोल ग्रेन ब्रेड, दलिया और मल्टीग्रेन आटा ऊर्जा, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं.बीन्सबीन्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं. ये ग्रोथ हार्मोन को सक्रिय करने में मददगार मानी जाती हैं.मछलीमछली में हाई प्रोटीन और विटामिन D होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी है.दालेंमसूर, राजमा, लोबिया और काली बीन्स जैसे विकल्प प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं.क्विनोआक्विनोआ एक 'कम्प्लीट प्रोटीन' है, यानी इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. इसके साथ ही यह मैग्नीशियम से भरपूर है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है.ध्यान रखें, सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और एक्टिव लाइफस्टाइल भी बच्चे की लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके लाडले की हाइट 6 फुट के आसपास पहुंचे, तो आज से ही उसकी थाली में ये पौष्टिक चीजें शामिल करें.यह भी पढ़ें - सिर्फ सुबह-सुबह टहलने से नहीं सुधरेगी हार्ट हेल्थ, जानें क्या-क्या है जरूरी?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.