Most Catches For ICC Men's T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में केवल रन और विकेट ही नहीं, बल्कि मैदान पर पकड़े गए शानदार कैच भी मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दुनिया के कई दिग्गज शामिल हैं, जिनमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. बता दें, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है. यहां हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ा है.टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी1. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 25 कैचऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान टी20 विश्व कप के 41 मैचों में शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए कुल 25 कैच पकड़े हैं.2. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) - 23 कैचआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 30 टी20 विश्व कप के मैच खेले हैं, जिसमें वे 23 कैच लपकने में सफल रहे हैं.3. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 23 कैचऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान टी20 विश्व कप के 35 मैचों में शानदार फील्डिंग करते हुए कुल 23 कैच पकड़े हैं.4. रोहित शर्मा (भारत) - 21 कैचआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 2007 से 2024 के बीच कुल 47 टी20 विश्व मैचों में 21 कैच लपकने में सफल रहे हैं.5. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 19 कैचन्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 28 टी20 विश्व कप के मैच खेले हैं, जिसमें गुप्टिल ने 19 कैच पकड़े हैं.