IND vs ZIM: आज टीम इंडिया से जुड़ेंगे रिंकू सिंह, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे! बैटिंग कोच ने सब कर दिया साफ

Wait 5 sec.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे रिंकू सिंह अचानक टीम से अलग होकर अपने घर चले गए थे. दरअसल उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, वह वेंटिलेटर पर थे. खबरों के मुताबिक क्रिकेटर के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं. इसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे? वह कब टीम में वापस लौटेंगे? भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस में उनको लेकर अपडेट दी.आज टीम संग जुड़ेंगे रिंकू सिंहजिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि रिंकू बुधवार शाम तक वापस चेन्नई लौट आएंगे और टीम के साथ जुड़ जाएंगे. टीम में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर विचार चल रहा है. रिंकू गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग 11 के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि रिंकू ने अभी तक फील्डिंग में खूब प्रभावित किया है, लेकिन उनके बल्ले से अभी तक कोई बड़ी या अच्छी पारी नहीं आई है.सुपर-8 के पहले मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह खाता नहीं खोल पाए थे. इस मैच में टीम इंडिया 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी, जिसके बाद अब भारत के लिए अगले दोनों मैच जीतना जरुरी है. इसके साथ टीम इंडिया को चाहिए कि गुरुवार दोपहर को होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दिन सुपर-8 के दो मैच होंगे. दोपहर 3 बजे से दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच होगा. इन दोनों मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.