‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं', स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों के बीच डेजी शाह ने की पलाश मुच्छल की तारीफ

Wait 5 sec.

समृति मंधाना संग अपनी टूटी शादी के नेशनल हेडलाइन में आने के कुछ ही दिनों बाद, पलाश मुच्छल फिर से खबरों में हैं. दरअसल एक्ट्रेस डेज़ी शाह अब म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश के सपोर्ट में सामने आई हैं, और क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी कैंसिल हुई शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच उन्हें “बहुत अच्छा” इंसान बताया ह.पलाश ने हाल ही में श्रेयस तलपड़े और डेज़ी शाह स्टारर अपनी नई डायरेक्टोरियल वेंचर अनाउंस की है. ता दें कि फिल्मीज्ञान से बात करते हुए, डेज़ी ने पलाश और उनके परिवार के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की.डेजी शाह ने पलाश को बताया बहुत अच्छा इंसान डेज़ी ने बताया कि पलाश के साथ उनका कनेक्शन कई साल पुराना है. उनकी बहन, सिंगर पलक मुच्छल ने डेज़ी की पहली फ़िल्म जय हो में गाना गाया था. उन्होंने कहा, “पलाश एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छे हैं. असल में, मैं उनसे कुछ बार मिल चुकी हूं. पलक ने जय हो के लिए एक गाना किया था, इसलिए मैं उन्हें तब से जानती हूं,  इसलिए मैं अक्सर जन्मदिन और गणपति पूजा के लिए पलक के घर पार्टियों में जाती हूं, और इसी तरह मैं पलाश से मिली. इसी तरह मुझे पता चला कि वह एक म्यूज़िक कंपोज़र और डायरेक्टर हैं.”डेजी ने आगे कहा, “मैं उनके परिवार से मिली, बहुत सुंदर परिवार, वे बहुत ज़मीन से जुड़े हुए हैं. वे भगवान में बहुत विश्वास करते हैं और मुझे लगता है कि यही उनकी अच्छी बात है. जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं वे पॉजिटिव लोग होते हैं.” डेजी शाह ने ये बात ऐसे समय में की है जब पलाश की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में छाई हुई है.पलाश और स्मृति मंधान की शादी क्यों हुई थी कैंसिलपलाश और स्मृति मंधाना की शादी 25 नवंबर, 2025 को सांगली में होने वाली थी. हालांकि, एक दिन पहले ही सेरेमनी अचानक कैंसिल कर दी गई. पहले तो यह बताया गया कि स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से शादी कैंसिल कर दी गई है. फिर पलाश को भी सांगली में हॉस्पिटल में भर्ती कराए जान क बात सामने आई थी और बाद में उन्हें मुंबई वापस लाया गया. हालांकि फिर बाद में, यह आरोप सामने आए कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया जिसके चलते उनकी शादी कैंसिल की गई.  उन्होंने और स्मृति दोनों ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया कि शादी नहीं होगी.