SA vs WI Pitch Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में गुरुवार को बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. अपराजेय लय में चल रही साउथ अफ्रीका और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी. मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां की पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है.कैसा है पिच का मिजाज?नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है. इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज- दोनों को फायदा हो सकता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलती है, जिससे शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने की संभावना रहती है. वहीं, मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स भी खेल में आ सकते हैं.पिच पर अच्छे बाउंस की वजह से बल्लेबाज शॉट खेलने में सहज महसूस करते हैं. अगर कोई बल्लेबाज सेट हो जाए, तो बड़े शॉट लगाना मुश्किल नहीं होता. यही कारण है कि यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं.आंकड़े क्या कहते हैं?टी20 फॉर्मेट की बात करें तो इस मैदान पर अब तक 16 टी20 भिड़ंत हो चुकी है. इनमें से 11 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इस पिच का औसत स्कोर करीब 174 रन रहा है, जो बताता है कि यहां प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया जा सकता है.इन आंकड़ों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है. खासकर नॉकआउट जैसे दबाव वाले मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.किसका पलड़ा भारी?वेस्टइंडीज के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी हाल के मुकाबलों में बेहद प्रभावशाली रही है. ऐसे में यह टक्कर बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की दिलचस्प जंग साबित हो सकती है. कुल मिलाकर, अहमदाबाद की पिच पर संतुलित मुकाबले की उम्मीद है. जो टीम हालात के मुताबिक बेहतर रणनीति अपनाएगी, वही जीत के करीब पहुंचेगी.दोनों टीमों के स्क्वाडवेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.साउथ अफ्रीका: एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ.