आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज शाम भारत और जिम्बाब्वे के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत के लिए यह सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने का मुकाबला है, वहीं जिम्बाब्वे उलटफेर की तलाश में उतरेगा.इतिहास रचने की दहलीज पर सिकंदर रजाइस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लेकर है. रजा शानदार फॉर्म में हैं और टीम को यहां तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है. खास बात यह है कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 15 रन दूर हैं. अगर वह भारत के खिलाफ यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो जिम्बाब्वे के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा.रजा ने अब तक 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 3000 रन पूरे करने के करीब हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और कई अर्धशतक जड़े हैं. वह मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तेज रन भी बना सकते हैं. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनका अनुभव जिम्बाब्वे के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकता है.इस खास लिस्ट में होंगे शामिलभारत के खिलाफ मैच मेंअगर रजा 3000 रन पूरे करते हैं, तो वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे. इस लिस्ट में पहले से विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम और जॉस बटलर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.दोनो टीमों के लिए अहम है ये मैचदूसरी ओर, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर रयान बर्ल ने मैच से पहले कहा है कि यह उनके लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. सुपर-8 के पहले मैच में टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी थी, इसलिए अब वापसी करना जरूरी है.भारत भी दबाव में है, क्योंकि उसे अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की जंग है.कुल मिलाकर, चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने वाला है. एक तरफ भारत जीत की तलाश में उतरेगा, तो दूसरी ओर सिकंदर रजा इतिहास रचने और टीम को यादगार जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.