जितने दिन अब होली आने में बचे हैं उतना ही हर दिन खास लगता जा रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री में भी होली का रंग चढ़ने लगा है इसी कड़ी में होली को और खास बनाने के लिए म्यूजिक कंपनी के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार नया होली गीत ‘होली में घरे अइबा की ना’ लेकर आए हैं. इस गाने को भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. वहीं वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच चर्चा में आ गया है.सरसों के खेत और फगुआ की मस्तीअगर गाने की थीम और इमोशन की बात करें तो इसकी शुरुआत पीली सरसों के खेतों और फागुन की मस्ती से होती है. वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पति के साथ फगुआ मनाती दिखती हैं. ये गाना खासकर उन शादीशुदा महिलाओं की भावनाएं दिखाता है जिनके पति काम की वजह से घर से दूर परदेस में रहते हैं. वीडियो में माही बेहद खूबसूरत लग रही हैं और एक इंतजार करती पत्नी का दर्द अच्छे से दिखाती हैं. गाने के बोलों के जरिए वो अपने पति से मासूमियत और थोड़े हक के साथ पूछती हैं कि क्या इस साल होली पर घर आएंगे या नहीं, अपने हाथों से रंग-गुलाल लगाएंगे या नहीं.शानदार टीम ने मिलकर बनाया खास गानावर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इसे बड़े स्तर पर शूट किया गया है. प्रियंका सिंह की आवाज ने गाने में जान डाल दी है जिससे पुरानी होली के पारंपरिक गीतों की याद ताजा हो जाती है. माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशन और गांव का माहौल गाने को और भी असली बनाते हैं. इस गीत को सूरज सिंह ने लिखा है, संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय की है, डीओपी रंजन हैं और एडिटिंग आलोक गुप्ता ने की है. डीआई रोहित सिंह ने किया है. गाने के सारे अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं.सिर्फ गाना ही नहीं एक संदेश भी हैरत्नाकर कुमार ने इस गाने को लेकर कहा कि ये सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देता है. इसमें उन प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों की भावनाएं दिखाई गई हैं जो त्योहारों पर भी साथ नहीं रह पाते है. उनका कहना है कि इस होली पर ये गाना डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर जरूर बजेगा. प्रियंका सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव की स्क्रीन प्रेजेंस को उन्होंने कमाल का बताया है.बिहार-यूपी में मिल रहा खास प्यारमाही श्रीवास्तव ने भी गाने को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि रिलीज होते ही गाना लोगों को पसंद आ रहा है. खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के उन परिवारों में इसे ज्यादा सुना जा रहा है जहां के लोग काम के लिए बाहर रहते हैं. लोग गाने को शेयर कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं और भरपूर प्यार दे रहे हैं.