'धुरंधर 2' देख चुकी हैं यामी गौतम, एक्ट्रेस ने शेयर किया रिव्यू, बोलीं- 'इसका एक्सपीरियंस ऑडियंस भूल नहीं पाएगी'

Wait 5 sec.

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. अपने बॉक्स ऑफिस नंबरों के अलावा, 'धुरंधर' इंटरनेट पर खूब चर्चा में रही. फिल्म के गानों से लेकर हर सीन की खूब बाते हुईं. वहीं अब जब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यामी गौतम ने सभी की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि वह पहले ही 'धुरंधर 2' देख चुकी हैं और इसे देखकर हैरान हैं.यामी ने आदित्य धर की तारीफ कीबता दें कि न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2026 के दौरान यामी ने अपने पति और डायरेक्ट-प्रोड्यूसर आदित्य धर की खूब तारीफ की और कहा, "मेरे पति ने उरी जैसी कुछ जबरदस्त फिल्में बनाई हैं. हाल ही में धुरंधर आई थी. उनमें धुरंधर जैसी फ़िल्म बनाने का जुनून है, वरना यह मुमकिन नहीं होता." जब उनसे मज़ाक में पूछा गया कि क्या उनकी कोई फ़िल्म 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है, तो यामी ने हंसते हुए कहा, “देखिए, धुरंधर से जुड़ी कोई भी मेन इंफॉर्मेशन आदित्य ही देंगे.” बाद में एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा, “बाकी सब की तरह, मेरा भी उस दिन सिनेमा हॉल में एक ज़रूरी अपॉइंटमेंट है, इसलिए मैं आप सबसे वहीं मिलूंगी.”धुरंधर की सक्सेस पर क्या बोलीं यामी गौतम? पहली फ़िल्म को मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स को याद करते हुए, यामी ने कहा कि उन्हें इसके असर पर कभी शक नहीं हुआ. यामी ने कहा “मुझे हमेशा से यही यकीन था. मैंने पहले भी कहा था कि धुरंधर एक ऐसी फिल्म होगी जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा. मैं आर्टिकल 370 की शूटिंग कर रही थी जब मैंने पहली बार धुरंधर की स्क्रिप्ट पढ़ी. यह सिर्फ़ 40 पेज की थी लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैं कुछ कह नहीं पाई और मेरा रिएक्शन आदित्य को यह बताने के लिए काफ़ी था कि मैं असल में कैसा महसूस कर रही हूं. मुझे पता है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए कितनी मेहनत की है, ईमानदारी और भरोसे के साथ.”धुरंधर 2 देख चुकी हैं यामी गौतमफिर उन्होंने यह बताकर दर्शकों को हैरान कर दिया कि उन्होंने सीक्वल पहले ही देख लिया है. अपना रिएक्शन बताते हुए यामी ने कहा, “मैंने पहले ही धुरंधर 2 देख ली है. यह बहुत ही शानदार है. मैं सच में इमोशनल थी. मुझे उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी इसलिए मैं आदित्य से कुछ नहीं कह सकी लेकिन बाद में, मैं कुछ नहीं कर सक. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी लेकिन मैं नहीं पढ़ सकी, मुझे कुछ देखना था लेकिन मैं नहीं देख सकी. मैं बस बाहर खूबसूरत सनसेट देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य से क्या कहूंगी. मैं फिल्म और जो मैंने एक्सपीरियंस किया, उस पर अपनी फीलिंग्स को जस्टिफाई करना चाहती थी. आदित्य अपने ऑडियंस और देश से प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी है. 'धुरंधर 2' एक ऐसा एक्सपीरियंस होगा जिसे ऑडियंस कभी नहीं भूलेगी.” धुरंधर 2 कब होगी रिलीजबता दें कि धुरंधर 2 इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के हमजा बनने की कहानी दिखाई जाएगी. धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार नजर आएंगे.