SA vs WI: एडन मार्करम का तूफान, सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, भारत को भी मिली राहत

Wait 5 sec.

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धो डाला है. एडन मार्करम ने कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया और 82 रनों की दमदार और ऐतिहासिक पारी खेली. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. अफ्रीका की यह जीत टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद है.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करने आई थी. वेस्टइंडीज ने 83 रन के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे, लेकिन जेसन होल्डर ने 49 रन और रोमारियो शेफर्ड  ने 52 रनों की पारी खेली. होल्डर और शेफर्ड ने 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 176 रन तक पहुंचाया.एडन मार्करम का जलवा177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक और एडन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई.