IND vs ZIM Super-8 Live Score: 'करो या मरो' के मैच में भारत की जिम्बाब्वे से भिड़ंत, शाम 7 बजे शुरु होगा मुकाबला

Wait 5 sec.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी, गुरुवार को दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का यह मैच 'करो या मरो' वाला है. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रह सकती है. बता दें कि सुपर-8 के पहले मैच में मेन इन ब्लू को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी. बताते चलें कि टीम इंडिया के लिए सिर्फ यह मैच जीतना काफी नहीं होगा, बल्कि मेन इन ब्लू को चाहिए कि वह अच्छे रनरेट से जीते. अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 का हो गया है. कैसे भी करके टीम को अपना रनरेट प्लस में लाना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम में संजू सैमसन की एंट्री हो सकी है, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच नामीबिया के खिलाफ खेला है. उस मैच में संजू ने 22 रनों की पारी खेली थी. संजू के अलावा टीम में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी एंट्री हो सकती है. अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अक्षर को ड्रॉप किया गया था. वहीं इस मैच में वाशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में भारतीय कप्तान किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरते हैं. मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.