Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय

Wait 5 sec.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना और हैडंसम हंक एक्टर विजय देवरकोंडा 28 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरे-वीडियो खूब वायरल हो रही है. चारों ओर से न्यूली वेड कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं.साउथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रश्मिका और विजय देवरकोंडा यानी VIROSH की शादी खूब चर्चा में रही. कपल ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की है. पारंपरिक पोशाक और श्रृंगार में नवविवाहित जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है, जिससे नजरें हटाना वाकई मुश्किल है.रश्मिका और विजय की शादी आंध्रा और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न हुई है. विजय पांपरिक मंडू (mundu angavastram) लुक में दिख रहे हैं. वहीं लाल साड़ी और भरपूर जेवर के साथ रश्मिका मानो साक्षात लक्ष्मीरूपा लग रही हों. हालांकि सोशल मीडिया पर Virosh के शादी का हर लुक चर्चा में है. लेकिन एक चीज है जो काफी चर्चा में है और वह है कपल के गाल पर काला टीका (Kala Tika), जिसे तस्वीर में दोनों के चेहरों पर साफ देखा जा सकता है.     View this post on Instagram           A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)काला टीका क्यों लगाते हैंकाला टीका या नजर का टीका (Nazar ka Kala Tika) भारतीय संस्कृति में आमतौर पर बुरी नजर बचने का एक प्रचलित और पारंपरिक उपाय माना जाता है. इसे गाल पर या कान के पीछे लगाने का उद्देश्य यह होता है कि, अत्यधिक प्रशंसा, ध्यान या ईर्ष्या जैसी नकारात्मक उर्जा को आकर्षित होने से बचा जाए.पारंपरिक मान्यतानुसार खुशियों के खास अवसरों पर जैसे शादी, जन्म, सगाई या किसी भी नई शुरुआत में लोग सकारात्मक ऊर्जा और भीड़-धड़ाका के बीच बुरी नजर से बचने के लिए काला टीका लगाते हैं. इसे बुरी नजर से सुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखा ता है.VIROSH का काला टीका क्यों बना चर्चा का विषयकाला टीका लगाना या लगा हुए देखना आमतौर पर साधारण बात है. लेकिन जब ग्लैमरस लुक से सजे धजे सेलिब्रेटी आस्था और परंपराओं का पालन करते हैं तो यह चर्चा का विषय बन जाता है. विजय और रश्मिका ने अपनी शादी में भी अपने लुक से संस्कृति, पंरपरा और आस्था की मिसाल पेश की है. दूल्हा बने विजय देवरकोंडा भी शादी के दिन फिल्मी स्वैग वाले हीरो की तरह नहीं बल्कि पीरियड फिल्म के रॉयल हीरो की तरह लग रहे हैं. कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, हाथों में आलता, गले और हाथ में पारंपरिक जेवर उन्हें सांस्कृतिक और शाही लुक से जोड़ रहा है.ये भी पढ़ें: Holashtak 2026: क्या होलाष्टक में बाल कटवा सकते हैं या दाढ़ी बनवा सकते हैं?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.