बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी जबरदस्त एनर्जी को लेकर चर्चा में हैं. 58 साल की उम्र में भी उनका जोश किसी नए कलाकार से कम नहीं दिखता. इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. हाल ही में फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में अक्षय ट्रैम्पोलिन पर उछलते-कूदते नजर आ रहे हैं और गाने की रिहर्सल करते हुए पूरी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं.अक्षय कुमार की फुर्ती देख फैंस हैरान बता दें, फिल्म के गाने 'राम जी आके भला करेंगे' की शूटिंग चल रही थी. इसी दौरान अक्षय अपने स्टेप्स को सीखने के लिए बार-बार प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. ट्रैम्पोलिन पर बैलेंस बनाकर सही टाइमिंग पकड़ना आसान काम नहीं होता, लेकिन अक्षय इसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करते नजर आए. सेट पर उनकी एनर्जी और फोकस साफ दिख रहा है. वीडियो से यह भी समझ आता है कि पर्दे पर कुछ मिनट का सीन दिखाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है. अक्षय अपनी 'फिजिकल कॉमेडी' के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी वही अंदाज नजर आने वाला है. उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी फुर्ती और लचीलापन देखकर फैंस हैरान हैं. कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस और मेहनत की तारीफ कर रहे हैं.फिल्म की स्टारकास्ट और टीम 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आ रही 'भूत बंगला' को मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन बना रहे हैं, जिनके साथ अक्षय की जोड़ी पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और कैप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.