बॉलीवुड में कई नाम ऐसे होते हैं जो कम बोलते हैं, लेकिन अपने काम से बड़ा असर छोड़ते हैं. डायरेक्टर आदित्य धर भी उन्हीं में से एक हैं. ‘धुरंधर’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद उन्होंने बिना ज्यादा शोर-शराबे के इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली. वे सिर्फ फिल्में ही नहीं बना रहे, बल्कि प्रोडक्शन और लंबे समय की प्लानिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं.‘धुरंधर’ की शानदार सफलता के बाद अब मशहूर डायरेक्टर इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की चर्चा के बीच आइए एक नजर डालते हैं आदित्य धर की नेटवर्थ, उनकी प्रॉपर्टी और उनकी लैविश लाइफस्टाइल पर.आदित्य धर की नेटवर्थमनीकंट्रोल के मुताबिक, आदित्य धर की नेट वर्थ करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर एक फिल्म के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. इससे साफ है कि वे हिंदी सिनेमा के महंगे और बड़े डायरेक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. View this post on Instagram A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms) करोडों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं आदित्य धर आदित्य धर की लाइफस्टाइल की सबसे ज्यादा चर्चा उनके मुंबई के बांद्रा स्थित प्रीमियम घर को लेकर होती है. बांद्रा सिर्फ एक इलाका नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा हब माना जाता है. मुंबई के अलावा खबरें हैं कि आदित्य धर के पास चंडीगढ़ में भी एक डुप्लेक्स घर है. इससे यह अंदाजा लगता है कि वे सिर्फ एक शहर पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि अपनी संपत्ति को अलग-अलग जगह निवेश करके बैलेंस रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर के पास हिमाचल प्रदेश में एक पुश्तैनी संपत्ति है, जो उनकी पत्नी यामी के नाम है. इसके अलावा उनके पास BMW X7 है, जिसकी कीमत करीब 1.25 से 1.29 करोड़ रुपये बताई जाती है. साथ ही Audi Q7 और Audi A4 जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं.