करोड़ों की दौलत और लग्जरी लाइफ, ‘स्पिरिट’ के इस एक्टर की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप

Wait 5 sec.

इन दिनों फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. साउथ और हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में लीड रोल में प्रभास नजर आने वाले हैं, जबकि तृप्ति डिमरी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. स्टारकास्ट पहले ही काफी दमदार है, लेकिन इस बीच जिस नाम ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं विवेक ओबेरॉय.हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला लुक शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उनके इंटेंस और दमदार अंदाज को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इसी के साथ फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थ और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में.विवेक ओबेरॉय की नेटवर्थएक्टर विवेक ओबेरॉय काफी लैविश लाइफ जीते हैं. विवेक ओबेरॉय ने कई फिल्मों में काम किया, इसके बाद भी उनका नाम सफल एक्टर्स में शामिल नहीं हो सका. बॉलीवुड में भले ही उनके काम को ज्यादा सरहाना नहीं मिली, लेकिन बिजनेस जगत में उनका नाम काफी चर्चा में रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपये है. वे एक नहीं बल्कि 6 कंपनियां चलाते हैं.  विदेशों में भी वे बिजनेस से जबरदस्त कमाई कर रहे हैं.       View this post on Instagram           A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)करोड़ों की प्रॉपर्टी के हैं मालिकरिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी और लग्जरी एसेट्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. देश-विदेश में उनकी कई संपत्तियां बताई जाती हैं. मुंबई में उनका करीब 2,100 वर्ग फुट का आलीशान बंगला है, वहीं दुबई के ‘द मीडोज’ इलाके में भी उनकी शानदार प्रॉपर्टी मौजूद है.विवेक ओबेरॉय के पास हैं लग्जरी कारेंप्रॉपर्टी के अलावा उनका कार कलेक्शन भी किसी से कम नहीं है. उनके गैराज में दो मर्सिडीज कारें, एक लग्जरी रोल्स-रॉयस Cullinan, स्पोर्टी लैंबॉर्गिनी Gallardo और Chrysler 300C लिमोज़ीन जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. इन सब से साफ है कि विवेक ओबेरॉय लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं.