नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईवेंट में किया चित्रांगदा सिंह को इग्नोर, वीडियो हो रहा वायरल

Wait 5 sec.

बॉलीवुड में दो सेलेब्स के बीच खींचतान तो चलती रहती है, हालांकि कोई भी इस बारे में कुलकर बात नहीं करता. लेकिन ये बातें तब सामने आती हैं जब किसी ईवेंट में या फंक्शन में ये सेलेब्स एक दूसरे को इग्नोर करते हैं. जैसे हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ईवेंट में चित्रांगदा सिंह को इग्नोर करते हुए नजर आए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.नवाजुद्दीन ने किया चित्रांगदा को इग्नोरदरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई सेलेब्स हाल ही में एक ईवेंट में नजर आए थे. इस दौरान नवाजुद्दीन भी जैसे ही आए, उन्होंने सेलेब्स के साथ हाथ मिलाया और सबसे बात की. सबसे पहले नवाजुद्दीन सिद्धांत चतुर्वेदी से मिले उनसे हाथ मिलाया, इसके बाद फातिमा सना शेख से मिले. इसके बाद एक्टर शेफाली शाह के पास आए उनसे मिले लेकिन उनके बाजू में बैठी चित्रांगदा को उन्होंने इग्नोर किया और वहां से निकल गए. तो वहीं चित्रांगदा ने भी उन्हें इग्नोर ही किया.     View this post on Instagram           A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)यूजर्स ने भी किया नोटिसइस पूरे वाक्ये को वीडियो देख रही ऑडियंस ने भी नोटिस किया और कमेंट करते हुए चित्रांगदा को ट्रोल किया. एक यूजर न कमेंट करते हुए लिखा, 'चित्रांगदा एटिट्यूड में है'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ जो वो चित्रांगदा से नहीं मिले, एटिट्यूड का जवाब इग्नोर से'. इसी तरह से कई कमेंट्स और भी यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं.क्यों हुई दुश्मनी?बता दें कि चित्रांगदा ने साल 2018 में दैनिक भास्कर को इंटरव्यू देते हुए 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' के निर्देशक कुशान नंदी पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया था कि वो एक सीन करने में अनकंफर्टेबल थी, जब इसकी शिकायत उन्होंने की तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. उस समय सेट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में शांत रहना ही सही समझा. इस बयान के बाद से ही दोनों के बीच तनातनी चल रही है. जबकि इसके बाद दोनों एक फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में साथ नजर आए थे.