बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट दर्शकों के बीच आने वाला है. 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा है. लेकिन इस बार कहानी से ज्यादा फिल्म के रहस्यमयी किरदार 'बड़े साहब' की पहचान ने सबका ध्यान खींच लिया है. इमरान हाशमी बनेंगे 'बड़े साहब'?हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. ऑनलाइन फिल्म प्लेटफॉर्म लेटरबॉक्सड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कास्ट लिस्ट में एक ऐसा नाम दिखा, जिसने फैंस को चौंका दिया है. लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम शामिल था. हालांकि, उनके रोल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या वही फिल्म में 'बड़े साहब' का किरदार निभा रहे हैं? बता दें, 'बड़े साहब' का किरदार फिल्म की कहानी का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है. पहले टीजर में रहमान डकैत की मौत के बाद कहानी और ज्यादा गंभीर मोड़ लेती है. मेजर इकबाल और उसके बॉस यानी 'बड़े साहब' के खिलाफ जंग की तैयारी दिखाई गई है. हालांकि 'बड़े साहब' को लेकर जैसे ही इमरान हाशमी का नाम सामने आया, फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई.DHURANDHAR : THE REVENGE. CAST LEAK.(Letterboxd) and you are not ready for this.by u/whoniikhil in BollyBlindsNGossipफिल्म की स्टारकास्ट रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि इमरान को नेगेटिव रोल में देखना बहुत दिलचस्प होगा. कई लोगों ने कहा कि अगर वह वाकई 'बड़े साहब' बने हैं, तो फिल्म का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा. इमरान को लंबे समय से एक मजबूत अभिनेता माना जाता है, जो ग्रे और नेगेटिव शेड्स वाले किरदारों में जान डाल देते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है.रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं नई एंट्री के तौर पर कुछ और नाम भी जोड़े गए हैं, जिनमें राज जुत्शी और यामी गौतम का नाम चर्चा में है. यश की टॉक्सिक से होगी भिड़ंत बता दें, 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन, सस्पेंस और राजनीति का तड़का भी देखने को मिलेगा. मेकर्स ने इसे पहले पार्ट से ज्यादा भव्य और रोमांचक बनाने की कोशिश की है. बड़े स्तर पर शूटिंग, दमदार डायलॉग और एक्शन सीक्वेंस फिल्म की खासियत बताए जा रहे हैं. हालांकि, 19 मार्च को यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी आ रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं.