अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ

Wait 5 sec.

Whatsapp Promoted Content: मैसेजिंग की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए WhatsApp ने अब दुनियाभर में स्टेटस विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स शुरू कर दिए हैं. कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद यूजर्स को नए ब्रांड, बिज़नेस और चैनल्स खोजने में आसानी देना है. वहीं कंपनियों के लिए यह प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने का नया जरिया बनेगा.पहले स्पॉन्सर्ड कंटेंट सीमित यूजर्स तक ही था, लेकिन अब इसे वैश्विक स्तर पर लागू कर दिया गया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की.अपडेट्स टैब में दिखेंगे स्टेटस ऐड और प्रमोटेड चैनलनए विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स ऐप के Updates सेक्शन में नजर आएंगे जहां पहले से स्टेटस और चैनल्स मौजूद हैं. ये विज्ञापन सामान्य स्टेटस पोस्ट के बीच स्पष्ट लेबल के साथ दिखाई देंगे ताकि यूजर्स समझ सकें कि यह प्रमोशनल कंटेंट है.यूजर्स चाहें तो इन विज्ञापनों को अन्य स्टेटस की तरह स्वाइप करके आसानी से स्किप कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फीचर इस तरह डिजाइन किया गया है कि जो लोग नए अपडेट्स देख रहे हैं उन्हें वहीं पर ब्रांड्स और ऑर्गेनाइजेशन खोजने का मौका मिले.पर्सनल चैट पर नहीं पड़ेगा असरकंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव केवल अपडेट्स टैब तक सीमित रहेगा. निजी चैट, कॉल और पर्सनल स्टेटस पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे. यानी आपकी निजी बातचीत पर इन विज्ञापनों का कोई असर नहीं पड़ेगा.यूजर्स को मिलेगा कंट्रोलअगर किसी यूजर को बार-बार आने वाले विज्ञापन परेशान करते हैं तो वह संबंधित बिज़नेस को ब्लॉक या हाइड भी कर सकता है. इस तरह अपडेट्स टैब में क्या दिखेगा इस पर यूजर्स का नियंत्रण बना रहेगा.कुछ यूरोपीय देशों समेत चुनिंदा क्षेत्रों में कंपनी विज्ञापन-मुक्त सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी दे सकती है. इस प्लान के तहत अपडेट्स सेक्शन से विज्ञापन हटा दिए जाएंगे हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता अलग-अलग जगहों पर भिन्न हो सकती है.ग्रुप चैट में भी आया नया फीचरविज्ञापनों के साथ-साथ WhatsApp अपने फीचर सेट को भी तेजी से बढ़ा रहा है. हाल ही में कंपनी ने Group Chat History नाम का फीचर जोड़ा है जिससे नए सदस्य ग्रुप में जुड़ने के बाद पुरानी बातचीत का सार समझ सकें.अब ग्रुप एडमिन या सदस्य 25 से लेकर अधिकतम 100 पुराने मैसेज संरचित तरीके से नए सदस्य के साथ साझा कर सकते हैं. पहले ऐसा नहीं था और नए यूजर्स केवल जुड़ने के बाद भेजे गए संदेश ही देख पाते थे.कंपनी के अनुसार, जब पुराना चैट इतिहास साझा किया जाता है तो सभी सदस्यों को इसकी सूचना मिलती है साथ ही समय और भेजने वाले की जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.यह भी पढ़ें:Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर