ENG vs NZ Super-8 Match Washed Out Equation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी शुक्रवार (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह ग्रुप-2 का मैच होगा, जिसमें इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. वहीं न्यूजीलैंड मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि इस मैच से पाकिस्तान की भी बहुत उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. मुकाबले में न्यूजीलैंड की हार पर पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता खुला रहेगा. लेकिन दूसरा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अगर मुकाबला बारिश में धुल गया तो फिर किसे फायदा होगा? क्या बारिश भी पाकिस्तान का खेल खराब कर देगी? तो आइए जानते हैं कि बारिश की स्थिति में सेमीफाइनल का क्या समीकरण बैठेगा. बारिश की स्थिति में किसको होगा फायदा?मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. बारिश का सवाल श्रीलंका के नाम से ही उठने लगा. टूर्नामेंट में एक मैच में बारिश रद्द हो चुका है, जो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था.अगर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द होता है, तो स्थिति में भी न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. न्यूजीलैंड की जीत के साथ-साथ बारिश भी पाकिस्तान को टूर्नामेंट से एलिमिनेट करवा देगी. बारिश की स्थिति में कैसा होगा पॉइंट्स टेबल?ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ही सेमीफाइनल की रेस बाकी है. इंग्लैंड क्वालीफाई कर चुका है. दूसरी तरफ श्रीलंका एलिमिनेट हो चुका है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने 2-2 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद कीवी टीम के पास 3 पॉइंट्स और पाकिस्तान के पास 1 पॉइंट है. ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो न्यूजीलैंड को 1 पॉइंट मिल जाएगा. इस तरह कीवी टीम के पास 4 पॉइंट्स हो जाएंगे. दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करके भी 4 पॉइंट्स तक नहीं पहुंच पाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी.