श्रीलंका क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. टीम ने सुपर-8 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें उन्हें 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी थी. अब टी20 विश्व कप में आखिरी मैच खेलने के बाद एक दिग्गज ने टीम का साथ छोड़ दिया है. ESPNcricinfo में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि यह विश्व कप कोच की भूमिका में उनका आखिरी कार्यकाल होगा.2 महीने पहले ही कर लिया था फैसलारिपोर्ट में जयसूर्या के हवाले से कहा गया, "मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि किसी और को जिम्मेदारी देने का. इसीलिए तकरीबन दो महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान मैंने कहा था कि मुझे इस पद पर लंबे वक्त तक बने रहने की उम्मीद नहीं है. मैंने तभी फैसला ले लिया था. मुझे लगा था कि मैं वर्ल्ड कप में कोच के रूप में अच्छे प्रदर्शन के साथ विदाई ले पाऊंगा. मैं ऐसा नहीं कर पाया जैसा मैं चाहता था, मुझे इस बात का दुख है."जून तक है कॉन्ट्रैक्ट जयसूर्या ने कहा, "मेरा कॉन्ट्रैक्ट जून तक है. मैंने अब तक श्रीलंका क्रिकेट को कोई आधिकारिक न्यूज नहीं दी है. उन्हें पता भी नहीं है कि मैं ऐसा कहने वाला हूं. मुझे जाकर उनसे बात करनी होगी. अगर वे किसी को (टीम को कोचिंग देने के लिए) नियुक्त कर सकते हैं तो उन्हें जाहिर तौर पर ऐसा करना चाहिए."टूर्नामेंट में श्रीलंका का प्रदर्शनगौरतलब है कि श्रीलंका ने लीग चरण में चार में से तीन मैच जीतकर सुपर-8 में कदम रखा. लेकिन टीम के लिए सुपर-8 बहुत खराब गुजरा. श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप के अगले चरण में एक भी मैच नहीं जीत पाई.