13 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा इन फिल्मों के बीच क्लैश, 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' भी है लिस्ट में शामिल

Wait 5 sec.

हर शुक्रवार को कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं. मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने तो तगड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है. 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों फिल्में 19 मार्च को एक साथ रिलीज हो रही हैं. हालांकि इन दोनों ही फिल्मों के अलावा भी कई सारी फिल्में इस महीने में रिलीज होने वाली हैं. तो यहां आपको दिखाते हैं 13 मार्च को कौन- कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली हैं. इस लिस्ट में कई भाषाओं की फिल्में भी हैं.रिमाइंडर्स ऑफ हिमये एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक महिला अपनी बच्ची को खोने और कई साल जेल में बिताने के बाद वापस लौटती है. महिला अपनी अपनी जिंदगी को दोबारा से बनाने में लग जाती है लेकिन सोसायटी उसे जज करती है. इसी बीच उस महिला का बॉन्ड उस शख्स के साथ गहरा बन जाता है जिसमें उनके बच्चे को पाला होता है. ये फिल्म 13 मार्च को अंग्रेजी भाषा में थिएटर में रिलीज होगी.किस्सा कोर्ट कचहरी काये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो 13 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म आपको न्याय व्यवस्था की कमियों के बारे में बताएगी. फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव नजर आएंगे. ये फिल्म गंभीर विषय पर बनी है लेकिन इसकी स्टारकास्ट को देख कहा जा सकता है कि ये फिल्म आपको कॉमेडी का भी भरपूर डोज देगी.एंथोनीये एक तमिल भाषा की फिल्म है जिसमें कयल विन्सेंट, टीजे भानू, अरुल दास, निजागल रवि, मुख्य किरदारों में हैं. ये फिल्म मछुआरों की कहानी दिखाने वाली है. इसमें लव स्टोरी भी है और स्ट्रगल भी है. फिल्म आपको काफी पसंद आएगी. ये फिल्म भी 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.सोलो मियोये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो रोम जैसे खुशहाल शहर में रहकर भी अकेला और दुखी रहता है. दरअसल अपनी शादी ने हुई एक घटना की वजह से उसका हनीमून बर्बाद हो जाता है. हालांकि  कुछ लोकल लोगों और कपल्स की की वजह से यही हनीमू एडवेंचर में भी बदल जाता है. ये फिल्म भी 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.