Ramadan 2026: 26 फरवरी को रमजान का आठवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय

Wait 5 sec.

Ramadan 2026 Day 8 Roza Sehri iftar timing: इस्लाम धर्म पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है. इन सिद्धांतों पर विश्वास रखना इस्लामी आस्था के अनुयायी कहलाने की कुंजी है. इस्लाम के इन पांच स्तंभों को हर मुसलमानों के लिए अल्लाह (SWT) ने अनिवार्य बनाया है. इन्हीं पांच सिद्धांतों में रोजा भी एक है, जिसका अर्थ है कि यह सभी सक्षम मुसलमानों के लिए अनिवार्य है और अल्लाह के प्रति उनकी भक्ति का एक महत्वपूर्ण पहलू है.कुरान के मुताबिक- ऐ ईमान वालो! तुम पर रोजा रखना फर्ज किया गया है, जैसा कि तुमसे पहले वालों पर फर्ज किया गया था, ताकि तुम नेक बन जाओ। (अल-बक़रह 2:183)19 फरवरी 2026 से भारत में माह-ए-रमजान की शुरआत हो चुकी है और लोग नेकी और ईमानदारी के साथ नियमित रूप से रोजा रख सकते है. रोजा रखने का यह सिलसिला अब आठवें रोजे तक पहुंच चुका है. इस्लाम में आठवें रोजा को रोजा की रोशनी की लकीर और नेकी की मिसाल (नजीर) कहा गया है. 25 फरवरी को सातवां रोजा पूरा कर अब गुरुवार 26 फरवरी को रमजान का आठवां रोजा रखा जाएगा.  हर दिन की तरह इस दिन भी सुबह फज्र की अजान से पहले सहरी किया जाएगा और शाम में इफ्तार कर रोजा खोला जाएगा. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना जरूरी है. रोजेदार जानें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (26 February Sehri-Iftar Timing).शहर का नाम (City Name) सेहरी समय (26 February Sehri Timing) इफ्तार समय (26 February Iftar Timing)दिल्ली (Delhi)05:30 AM06:20 PMनोएडा (Noida)05:29 AM06:19 PMचेन्नई (Chennai)05:15 AM06:18 PMलखनऊ (Lucknow)05:15 AM06:07 PMपुणे (Pune)05:42 AM06:40 PMमुंबई (Mumbai)05:46 AM06:44 PMकोलकाता (Kolkata) 04:45 AM05:40 PMहैदराबाद (Hyderabad)05:35 AM06:28 PMपटना (Patna)04:57 AM05:49 PMभुवनेश्वर (Bhuvneshwar)04:54 AM05:51 PMजयपुर (Jaipur)05:36 AM06:27 PMइंदौर (Indore)05:35 AM06:30 PMबेंगलुरु (bengaluru)05:25 AM06:29 PMअहमदाबाद (Ahmadabad)05:48 AM06:42 PMसूरत (Surat)05:46 AM06:43 PMकानपुर (Kanpur)05:17 AM06:09 PMजम्मू (Jammu)05:39 AM06:26 PMरांची (Ranchi)04:47 AM05:51 PMचंडीगढ़ (Chandigarh)05:32 AM06:20 PMये भी पढ़ें: Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समयDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.