क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा, जानें पूरा मामला

Wait 5 sec.

Jammu Kashmir Captain Paras Dogra Fight: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में एक खिलाड़ी पर प्रहार करने के लिए पारस डोगरा को सजा मिली है. उन्हें खराब व्यवहार के लिए मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना चुकाना होगा. पारस, जम्मू-कश्मीर टीम के कप्तान हैं और उन्होंने फाइनल मैच के दौरान कर्नाटक के केवी अनीश को हेडबट (सिर से टक्कर) मारा था. फाइनल मैच हुबली (कर्नाटक) में खेला जा रहा है.यह घटना फाइनल मैच में दूसरे दिन के पहले सेशन में घटित हुई. पारस डोगरा मैच के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. दूसरे दिन 99वें ओवर में पारस दोबारा बैटिंग करने आए. कर्नाटक के गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट पिच गेंदों से टारगेट किया, वहीं फील्डर उन्हें लगातार स्लेज करते रहे.101वें ओवर में हालात बिगड़े हुए नजर आए. प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद डोगरा के बल्ले से लगकर बाउंड्री की तरफ चली गई थी. इसी बीच कप्तान डोगरा की केवी अनीश के साथ बहस हो गई, जो सब्सटिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान में मौजूद थे. मामला इतना गरमा गया था कि पारस डोगरा ने हेलमेट से ही अनीश को हेडबट लगा दिया. तुरंत मयंक अगरवाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. उसके बाद अंपायरों ने भी मामले को शांत करवाया.डोगरा ने ओवर समाप्त होने के बाद अनीश से माफी मांग ली थी, लेकिन उन्हें सजा के तौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना चुकाना होगा. इस पारी में पारस डोगरा 70 रन बनाकर आउट हुए.मैच का हालरणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए हैं. शुभम पुंडीर ने मैच में 121 रनों की शतकीय पारी खेली है. उनके अलावा यावेर हसन ने 88 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कप्तान पारस डोगरा ने 70 रन, अब्दुल समद ने 61 रन, कन्हैया वाधवान ने भी 70 रन बानाए और अभी तक साहिल लोतरा जम्मू-कश्मीर की ओर से पारी में 50+ स्कोर करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं.यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के 5 गुनाहगार, अकेले जिम्मेदार नहीं हैं बाबर आजम; अब PCB लेगा एक्शन