रीवा मेडिकल कॉलेज से छात्रों के जूनियर और सीनियर गुटों में जमकर मारपीट हुई। अस्पताल परिसर में डीन डा. सुनील अग्रवाल की मौजूदगी में भी छात्रों के बीच लात घूंसे, लाठी डंडे और बेल्ट चले। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।