सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ

Wait 5 sec.

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम कैंसर से लड़ रही हैं. उन्हें लिवर में कैंसर हुआ था. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई. सर्जरी के बाद ओरल कीमो पर थीं. इसी बीच दीपिका को 13mm की सिस्ट भी हो गई. हाल ही में दीपिका की सर्जरी करके सिस्ट निकाली गई है.सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़दीपिका सर्जरी के बाद अब घर आ गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करके सभी फैंस को थैंक्यू बोला है. इसी के साथ दीपिका काफी इमोशनल भी हो गईं. उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें बहुत दर्द हुआ है.दीपिका ने कहा, 'इस बार जब मैं प्रोसिजर के लिए गई तो बहुत घबराई हुई थी. मैं बहुत रोई. डॉक्टर्स ने मुझे शांत करवाया. इस बार प्रोसिजर ओटी में नहीं था सीटी रूम में था. मेरी सिस्ट को जलाया गया है. मुझे अभी भी दर्द हो रहा है. जब भी मैं हिल रही हूं तो मुझे दर्द हो रहा है.' इसके अलावा दीपिका ने बताया कि सर्जरी के बाद जब उन्हें होश आया तो आधे घंटे के लिए उन्हें बहुत ज्यादा पेन हुआ था.दीपिका ने कहा, 'मैं उन सभी लोगों को हाथ जोड़कर धन्यावाद कहना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की. मुझे आपकी दुआओं से बहुत हिम्मत मिलती है.'खुशियां मनाते रहना बहुत जरुरी है-दीपिका कक्कड़इसके बाद दीपिका ने अपने रुटीन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वैसे तो वो सुबह से सो ही रही थीं. लेकिन फिर उन्होंने पति शोएब से थोड़ा घर सजवाया. उन्होंने कहा, 'रमजान का महीने चल रहा है. मेरे पास बहुत काम है. जो खुशी के मौके हैं वो आते रहेंगे और हम खुशियां मनाते रहेंगे और खुद का ख्याल रखेंगे. मेरी फैमिली मेरा बहुत ख्याल रखती है. जिंदगी में खुशी रहना बहुत जरुरी है.'बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम संग शादी की है. दीपिका और शोएब हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.