VIDEO: इंद्रेश उपाध्याय ने अनिरुद्धाचार्य संग लट्ठमार होली खेलते समय की ऐसी शरारत, ठहाकों से गूंज उठा भवन

Wait 5 sec.

Lathmar Holi 2026 aniruddhacharya and indresh upadhyay: ब्रज में होली की रोनक देखने लायक होती है. 25 और 26 फरवरी 2026 को नंदगांव और बरसाना में लट्ठमार होली खेली गई. आमजन के अलावा यहां संत भी जमकर होली खेलते हैं. इसी कड़ी में इंद्रेश उपाध्याय और अनिरुद्धाचार्य जी ने फूलों के अलावा लट्ठमार होली खेली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें बारी-बारी से इंद्रेश उपाध्याय और अनिरुद्धाचार्य हंसी ठिठोली करते हुए एक दूसरे पर लाठी बरसा रहे हैं.     View this post on Instagram           A post shared by राधाकृष्ण (@bhaktiganga_5679)इंद्रेश उपाध्याय ने अनिरुद्धाचार्य संग खेली होलीजब इंद्रेश उपाध्याय की बारी आती है लट्ठमारने की तो वह न सिर्फ अनिरु्द्धाचार्य जी के ढाल पर बल्कि हंसी मजाक करते हुए पेट में भी लाठी लगाते हैं. इस दौरान भवन ठहाकों से गूंज उठता है.गोबर की होली खेलने का दिया निमंत्रणइंद्रेश उपाध्याय जी ने  अनिरुद्धाचार्य जी को गोबर की होली खेलने का न्यौता भी दिया. उन्होंने कहा कि यहां तो आपने सिर्फ ट्रेलर देखा है. असली होली खेलना है तो लालजी की गौशाला आइए. वहां गोबर ही नहीं गौमूत्र से भी होली खेलेंगे. इंद्रेश जी की ये बात सुनकर सब जोर-जोर से हंस पड़े.     View this post on Instagram           A post shared by Kirti Tripathi (@vrindavan_ki_bhaktii)ब्रज में अलग-अलग परंपराओं के साथ होली खेली जाती है कहीं लड्डूमार होली तो कहीं प्रसिद्ध लट्ठमार होली. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाने वाली लट्ठमार होली का नज़ारा देखने के लिए हर साल देश ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग ब्रज पहुंचते हैं.होलिका दहन कब - इस साल ब्रज में होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा. वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण धुलेंडी 4 मार्च को मनेगी.Holika Dahan 2026: होली पर भद्रा और ग्रहण का साया, होलिका दहन किस मुहूर्त में करेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.