साहिबजादा फरहान का ऐतिहासिक शतक, पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर; क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा?

Wait 5 sec.

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के बाद पाकिस्तान ने 212 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेली. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक रहा. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका को 147 रनों तक रोकना होगा. अगर श्रीलंका ने इससे ज्यादा रन बना लिए. फिर पाकिस्तान मैच जीत भी गया को वो सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगा.  साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास 60 गेंद में 100 रनों की पारी खेलने वाले साहिबजादा फरहान ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है. फरहान के इस विश्व कप में 283 रन हो गए हैं. फरहान के अलावा फखर जमान ने 42 गेंद में 84 रनों की पारी खेली. दोनों ने 176 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. फरहान ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं फखर जमान ने 9 चौके और 4 छक्के जडे़. ऐसा हुआ तो पाक बाहर और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाएगा अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 147 रनों तक रोकने में सफल नहीं रही तो फिर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी. चाहे पाकिस्तान यह मैच जीत भी ले. पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं चाहिए, बल्कि उसे कम से कम 65 रनों से मैच जीतना होगा. अभी न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनसाहिबजादा फरहान (PAK) - 383 रनविराट कोहली (IND) - 319 रनतिलकरत्ने दिलशान (SL) - 317 रनबाबर आजम (PAK) - 303 रनमहेला जयवर्धने (SL) - 302 रन