साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड; टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

Wait 5 sec.

Most Runs in Single T20 World Cup Series: साहिबजादा फरहान ने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान रचा. फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फरहान अब तक इसी वर्ल्ड कप में 3 फिफ्टी और एक शतक लगा चुके हैं.विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटाइससे पहले एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. विराट ने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले साहिबजादा फरहान 283 रन बना चुके थे. श्रीलंका के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया.एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनसाहिबजादा फरहान (PAK) - 320+ रनविराट कोहली (IND) - 319 रनतिलकरत्ने दिलशान (SL) - 317 रनबाबर आजम (PAK) - 303 रनमहेला जयवर्धने (SL) - 302 रनविराट कोहली ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 106.33 का रहा था. उस वर्ल्ड कप में विराट के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे. इसके अलावा विराट कोहली ने 2022 के वर्ल्ड कप में भी 296 रन बनाए थे.टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन किसके नाम?टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी विराट कोहली के ही नाम है. विराट ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 33 पारियों में 1,292 रन बनाए थे. इस सूची में दूसरे स्थान पर भी भारत के रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 1,220 रन बनाए थे. उनके सबसे करीब जोस बटलर हैं, जो अब तक 1,075 रन बना चुके हैं.