चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा हुए बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्प्रेंस में एक्टर अपनी लीगल टीम के साथ पहुंची थीं. उन्होंने इस कॉन्प्रेंस में चेक बाउंस केस के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर पूरा मामला क्या है. एक्टर ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके पास करोड़ों के प्रोजेक्ट्स हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल जाना पड़ा है.1200 करोड़ के प्रोजेक्ट हैंराजपाल यादव के इस कॉन्फ्रेंस से कई वीडियो सामने आए हैं. जिनमें से एक वीडियो में राजपाल अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं. एक्टर ने बताया कि 'अगले साल सालों में मेरे पास ब्रांडिंग के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है. मेरे पास 4 एग्रीमेंट हैं, इसमें फिल्में शामिल नहीं हैं. कोई प्रोजेक्ट 200 करोड़ रुपये का है, कोई 2000 करोड़ रुपये का. इसमें से कुछ फीस है और कुछ प्रोजेक्ट्स में शेयर हैं. मेरी 10 फिल्में लाइन में हैं'.'बच्चों ने गुल्लक से भी दिए हैं पैसे'इतना ही नहीं आगे राजपाल यादव ने ये भी बताया कि उनको बहुत लोगों ने मदद की है. यहां तक कि उनके फैंस ने, बच्चों ने अपनी गुल्लक से पैसे निकालकर दिए हैं. राजपाल ने कहा, 'पिछले 20 दिनों में बच्चों की गुल्लक से लेकर सोशल मीडिया से 1 करोड़ रुपये और भी बहुत कुछ... मैं उनके नाम बताते हुए एक स्टेटमेंट भेजूंगा. ऐसे 4-5 नाम हैं जिनका मैं नाम लेना चाहता हूं. साथ ही, जो लोग नहीं जानते, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं.'सबके पैसे वापस कर देंगे एक्टरआगे एक्टर ने कहा कि 'मैं उनकी हमदर्दी के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन मैं उनसे अपनी बैंक डीटेल भेजने के लिए कहना चाहता हूं, मुझे बस उनसे समय चाहिए. मैं उन्हें सम्मान के साथ सारे पैसे वापस कर दूंगा, हालांकि मैं देश के इतने सारे बच्चों का कर्ज नहीं चुका सकता जो मेरे साथ खड़े रहे. मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए. राजा की तरह जियो, मजदूर की तरह काम करो. राजा राजा होता है, चाहे जेल में हो या यहां और राजा भागता छिपता नहीं है'.इस प्रेस कॉन्फेंस में राजपाल ने इस पूरे केस के बारे में बात की है और अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि कर्ज देने वाले माधव अग्रवाल ने उनके साथ ये सबकुछ बदले की भावना से किया है. यहां कतक कि माधव अग्रवाल न राजपाल यादव को धमकी भी दी थी.