Ideas of India: कैसा रहा पंकज त्रिपाठी का बचपन? 'मिर्जापुर' फिल्म को लेकर भी की बात

Wait 5 sec.

मुंबई में आयोजित हो रही दो दिवसीय एबीपी नेटवर्क की समिट 'आईडियाज ऑफ इंडिया 2026' में शामिल होने लगातार कई सितारे आ रहे हैं. ये सेलेब्स इन समिट में कई मुद्दों को लेकर बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी इस समिट में शिरकत की है. एक्टर यहां पर रियल लाअप और रील लाइफ के अंतर के बारे में बात कर रहे हैं.कालीन भैया की तैयारीईवेंट में पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि उनकी 'मिर्जापुर' फिल्म की तायीर कैसी चल रही है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, 'उसकी तैयारी तो मेकर्स कर रहे हैं मुझे तोबस जाना है और संवाद बोलना है. बिलकुल ऐसे ही जैसे मैं अभी बोल रहा हूं धीरे- धीरे. सिद्धार्थ पूछ रहा था कि फिट लग रहे हो, तो बता दूं कि अभी जाकर दौड़ लगाऊंगा. तो ऐसे ही एक्टिंग की तैयारी चल रही है'.रंग बिरंगे पंकज त्रिपाठीपंकज ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, जिसमें वो लाल रंग के कपड़े पहने थे. ये फोटो और कपड़े पंकज की धीर-गंभीर इमेज से काफी अलग थी, इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'हां मैं थोड़ा खुद को बदलने की कोशिश कर रहा हूं, मैं समय के साथ आगे चलने की कोशिश कर रहा हूं. अब तो मैं कपड़ों को ही नहीं विचारों को भी बदलने की सोच रहा हूं. बहुत हो गया विनम्रता- विनम्रता, अब थोड़ा घमंड लाने वाला हूं'.कैसा रहा पंकज त्रिपाठी का बचपन?अपने बचपन के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा, 'मेरा बचपन बहुत सुंदर था, वहां कुछ टीवी तो नहीं होती थी, चार रेडियो सेट थे. वहां ना सड़क थी ना बिजली थी, तो बच्चों के खेलने के लिए सांप, बिच्छु, तारा यही सब होते थे. हमारे घर के पीछे नदी थी, उसमें हमने तैरना सीख लिया. ऐसा ही बचपन था बड़ा इत्मिनान वाला. बचपन में किसी ने कहा कि छोटे- छोटे कीड़े होते हैं नदी- तालाब में पंडुब्बी उन्हें पी लोगे तो तैरना सीख जाओगे. तो हमने पी लिया और तैरना सीख गए'.तिवारी से त्रिपाठी बनने की कहानीपहले पंकज त्रिपाठी का नाम पंकज तिवारी था, लेकिन स्कूल में जब वो गए तो उन्हें ये नाम पसंद नहीं था और उन्होंने अपना नाम पंकज त्रिपाठी लिखवा दिया. इसके बाद उनसे सवाल- जवाब किया जाता तो इसे बचने के लिए उन्होंने अपने पिता का नाम भी बदलवा दिया. पंज ने इस बारे में बताया कि ये उन्होंने बचपने में कर दिया था. हालांकि उनके पिता को इस शैतानी के बारे में पता नहीं चल पाया.