होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स

Wait 5 sec.

अगले सप्ताह होली 3 और 4 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं होली का त्योहार शुरू आते ही रंग, मस्ती और फोटो खिंचवाने की तैयारी शुरू हो जाती है. कई लोग होली पर बलम पिचकारी जैसे मोमेंट्स को रिक्रिएट करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन अक्सर रंगों का यह उत्साह बाद में स्किन प्रॉब्लम में बदल जाता है. रैशेज, पिंपल्स, जलन, और जिद्दी दाग-धब्बे कई लोगों को होली के बाद परेशान करते हैं. डर्मेलॉजिस्ट्स का कहना है कि असली समस्या सिर्फ रंग नहीं होते, बल्कि यह भी जरूरी है कि स्किन को पहले कैसे तैयार किया गया और बाद में उसकी देखभाल कैसे की गई. अगर प्री केयर और पोस्ट केयर सही तरीके से की जाए तो स्किन को काफी हद तक नुकसान से बचाया जा सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं प्री और पोस्ट होली के 12 जरूरी टिप्स. होली से पहले अपनाएं ये जरूरी टिप्स होली से पहले स्किन ट्रीटमेंट न कराएंहोली से कम से कम पांच से सात दिन पहले केमिकल पीलिंग, लेजर, ट्रीटमेंट, वैक्सिंग, थ्रेडिंग या ज्यादा एक्सफोलिएशन कराने से बचें. इन प्रक्रियाओं से स्किन की सुरक्षात्मक लेयर अस्थायी रूप से कमजोर हो जाती है, जिससे यह जलन, खुजली और सूजन के बाद होने वाले हाइपरपिगमेंटेशन के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है.लिप्स, कान और गर्दन को नजरअंदाज न करें ज्यादातर लोग होली के समय लिप्स, कान और गर्दन पर ध्यान नहीं देते हैं. जबकि शरीर के इन्हीं हिस्सों में जल्दी ड्राइनेस और दाग होते हैं. ऐसे में एसपीएफ वाला लिप बाम लगाएं और हल्का मॉइस्चराइजर इन हिस्सों पर भी जरूर लगाएं. वहीं होली खेलने से पहले अपने नाखून काट लें और साफ नेल पॉलिश लगा लें, क्योंकि नाखून कई दिनों तक रंग को सोख सकते हैं.हर्बल रंगों पर भरोसा न करेंहोली के समय कई लोग मानते हैं कि हर्बल या ऑर्गेनिक रंग पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं. लेकिन ऑर्गेनिक या हर्बल कहे जाने वाले रंग भी कुछ लोगों में एलर्जी कर सकते हैं. ऐसे में होली से पहले हाथ की अंदरूनी तरफ थोड़ा रंग लगाकर पैच टेस्ट कर लें.पहले से हैं स्किन प्रॉब्लम तो सावधान रहेंअगर आपने एक्जिमा, रोसेसिया, फंगल इन्फेक्शन या हाल में स्किन ट्रीटमेंट लिया हो तो रंगों दूरी बनाए रखें. पहले से स्किन प्रॉब्लम होने पर कोशिश करें कि आप  सूखे रंग से होली खेलें, धूप में कम समय बिताएं और तुरंत चेहरा साफ करें.ऑयल लगाएंरंग खेलने से 30 से 60 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर पर नारियल, बादाम या तिल का तेल अच्छी तरह लगा लें. इससे स्किन पर एक लेयर बनती है और रंग अंदर तक नहीं घुसता है. होली के बाद अपनाएं ये जरूरी टिप्स रंगों को धीरे से हटाएंहोली खेलने के बाद पहले गुनगुने पानी में तेल  डालकर नहाएं. वहीं ज्यादा गर्म पानी से नहाने या स्किन को जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. स्किन पर हल्के सल्फेट- फ्री क्लींजर का प्रयोग करें और उसके बाद तुरंत आराम पाने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं.स्किन को मॉइस्चराइज करेंनहाने के तुरंत बाद फ्रेगरेंस-फ्री मॉइस्चराइजर या सेरामाइड वाली क्रीम लगाएं. जरूरत हो तो रात में भी दोबारा लगाएं.जलन और रेडनेस कंट्रोल करेंस्किन पर एलोवेरा जेल या  गुलाब जल लगाने से आराम मिलता है. इसके अलावा स्किन से रेडनेस कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी या दही-शहद का हल्का पैक भी भी आप लगा सकते हैं. ज्यादा दिक्कत हो तो डॉक्टर को दिखाएंहोली खेलने के बाद कलर की वजह से अगर स्किन पर लगातार खुजली, छाले या पानी निकलने जैसी समस्या हो तो देर न करें और डॉक्टर को चेक कराएं. ये भी पढ़ें-न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स