बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। नेशनल फायर चीफ पावेल टोवर के मुताबिक मरने वालों में क्रू मेंबर और आस-पास खड़े लोग शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक विमान के रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचने से लगभग एक दर्जन गाड़ियां डैमेज हो गईं। एयरक्राफ्ट का मलबा, नोट, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। यह प्लेन बोलिवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से दूसरे शहरों में नए बैंकनोट ले जा रहा था। प्लेन ने ला पाज के पास एल ऑल्टो में गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर एक खेत में जाकर रुक गया। हालांकि इस बारे में अलग-अलग खबरें चल रही हैं कि प्लेन क्रैश होने से पहले टेकऑफ कर रहा था या लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हुआ। बोलिविया के डिफेंस मिनिस्टर राउल मार्सेलो सालिनास ने कन्फर्म किया कि सांता क्रूज से निकला एयरक्राफ्ट लैंडिंग के बाद रनवे से लगभग एक किमी आगे निकल गया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…