टी20 वर्ल्ड कप से इन तीन कारणों से बाहर हुआ पाकिस्तान, सलमान अली आगा ने बताया कहां हुई चूक

Wait 5 sec.

Pakistan Eliminated From The ICC T20 World Cup 2026 For These Three Reason: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के प्रदर्शन, खामियों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में बात की है. श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से मिली जीत के बावजूद सेमीफाइनल से बाहर होने का दर्द सलमान के बयानों में साफ झलका. उन्होंने हार के लिए टॉस, ओस और मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन को अहम कारण बताया. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी भी श्रीलंकाई टीम को हार से नहीं बचा सकी, लेकिन पाकिस्तान को शनिवार यानी 28 फरवरी को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इस वजह से न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है.सलमान अली आगा ने बताई सेमीफाइनल से बाहर होने की वजहश्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि पल्लेकेले की परिस्थितियों में टॉस हारना उनके के लिए भारी पड़ा. उन्होंने कहा, ‘जब मैं टॉस हारा, तभी से चीजें चुनौतीपूर्ण हो गई थीं, क्योंकि ओस एक बड़ा फैक्टर थी. पिच बहुत अच्छी थी और श्रीलंकाई टीम को 148 रनों (सेमीफाइनल पात्रता के लिए) के भीतर रोकना हमेशा से एक मुश्किल काम था.’ सलमान ने माना कि अगर टॉस उनके पक्ष में होता, तो परिणाम कुछ और हो सकते थे.पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी रही नाकामपाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में वे नाकाम रहे. आगा ने कहा, ‘ओस ने निश्चित रूप से योजनाओं पर पानी फेरा. हम अपनी रणनीतियों को उस तरह लागू नहीं कर पाए जैसा चाहते थे. उस्मान खान का दिन आज खराब रहा, लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है. वे अब तक अद्भुत रहे हैं.’पाकिस्तान को मिडिल ऑर्डर की है समस्यासलमान अली आगा ने बल्लेबाजी पर बात करते हुए साहिबजादा फरहान की जमकर तारीफ की, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में दो शतक जड़े हैं. हालांकि, उन्होंने बाकी बल्लेबाजों के ऊपर सवाल उठाए. सलमान के अनुसार, ’बल्लेबाजी पूरे टूर्नामेंट में चिंता का विषय रही. साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अगर उन्हें मिडिल ऑर्डर से थोड़ा और साथ मिलता, तो नतीजा अलग हो सकता था. हमारा मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ सालों से समस्या बना हुआ है, हमें बैठकर इस पर गंभीरता से काम करना होगा.’