लॉन्च से पहले लीक हुई GTA 6 की कीमत! क्या महंगी पड़ने वाली है गेमर्स की सबसे बड़ी ख्वाहिश?

Wait 5 sec.

GTA 6 Price Leaked: दुनिया की सबसे चर्चित गेम सीरीज़ में से एक Grand Theft Auto के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इस साल रिलीज होने जा रही Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 की संभावित कीमत ऑनलाइन लीक होने की चर्चा तेज हो गई है. एक कथित इनसाइडर लिस्टिंग के जरिए इसकी प्राइस डिटेल सामने आई जिसने गेमिंग कम्युनिटी में हलचल मचा दी.Xbox वर्जन की कीमत ने बढ़ाई हैरानीलीक हुई जानकारी के मुताबिक, GTA 6 के Xbox स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 89.99 बताई गई है जो अमेरिकी डॉलर में लगभग 99.99 डॉलर के आसपास बैठती है. अगर यह सच साबित होता है, तो यह किसी भी स्टैंडर्ड एडिशन गेम के लिए अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से एक हो सकती है. अब तक ज्यादातर AAA गेम्स 60 से 70 डॉलर के बीच लॉन्च होते रहे हैं लेकिन यह आंकड़ा उस सीमा से काफी ऊपर जाता दिख रहा है.PC वर्जन की कीमत अलग?उसी लीक तस्वीर के अनुसार, PC वर्जन जिसे Rockstar Games के लॉन्चर पर जारी किया जाएगा उसकी कीमत लगभग 60.99 बताई गई है. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह अंतिम कीमत है या सिर्फ एक अस्थायी प्लेसहोल्डर. गेमिंग इंडस्ट्री में अक्सर रिटेलर पहले से एक अनुमानित कीमत डाल देते हैं जिसे बाद में आधिकारिक घोषणा के साथ अपडेट किया जाता है.आधिकारिक पुष्टि अभी बाकीGTA 6 के पब्लिशर Take-Two Interactive ने अभी तक किसी भी आधिकारिक कीमत की पुष्टि नहीं की है. हालांकि कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि गेम 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. पिछले कुछ वर्षों में बड़े बजट की AAA गेम्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है खासकर डीलक्स और स्पेशल एडिशन में. ऐसे में स्टैंडर्ड एडिशन का महंगा होना भी संभव माना जा रहा है.Vice City में लौटेगी कहानीजानकारी के अनुसार, GTA 6 की कहानी काल्पनिक शहर Vice City में सेट होगी. गेम में नए मुख्य किरदार, एडवांस्ड ग्राफिक्स और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जिससे गेमिंग अनुभव पहले से ज्यादा वास्तविक और इमर्सिव होगा.फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियासंभावित 99.99 डॉलर की कीमत पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ फैंस का मानना है कि यह रकम काफी ज्यादा है, खासकर तब जब ज्यादातर बड़े गेम्स 70-80 डॉलर के आसपास मिल जाते हैं.वहीं कई गेमर्स का कहना है कि GTA सीरीज अपनी विशाल ओपन वर्ल्ड, गहरी कहानी और लंबे गेमप्ले के लिए जानी जाती है. ऐसे में अगर अनुभव दमदार हुआ तो कीमत जायज मानी जा सकती है.फिलहाल, जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती इन दावों को लीक के रूप में ही देखा जाना चाहिए. लेकिन इतना तय है कि GTA 6 को लेकर उत्साह अपने चरम पर है और कीमत को लेकर चर्चा अभी और तेज होने वाली है.यह भी पढ़ें:घर की सुरक्षा के नाम पर बड़ा खतरा! ये डिवाइस बन सकते हैं आपकी जासूसी का जरिया, देर होने से पहले हो जाएं सतर्क